{"_id":"5bdc26a3bdec22695176aa55","slug":"mahesh-bhatt-and-pooja-bhatt-visit-kedarnath-dham","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ धाम पहुंचे निर्देशक महेश भट्ट और पूजा भट्ट, किए भव्य दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ धाम पहुंचे निर्देशक महेश भट्ट और पूजा भट्ट, किए भव्य दर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Fri, 02 Nov 2018 04:02 PM IST
विज्ञापन
महेश भट्ट और पूजा भट्ट पहुंचे केदारनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट, पूजा भट्ट के साथ आज दोपहर केदारनाथ धाम पहुंचे और बाबा के भव्य दर्शन किए। दोपहर करीब ढाई बजे वह हेलीकॉप्टर से केदारघाटी पहुंचे। धाम में डेढ़ घंटे रुकने के बाद वह बदरीनाथ धाम रवाना हो गए।
विज्ञापन
गुरुवार को महेश भट्ट ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और कहा कि उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग की अपार संभावनाओं को देखते हुए बॉलीवुड उत्साहित है। राज्य सरकार के प्रोत्साहन से फिल्मकार उत्तराखंड को मसूरी और देहरादून से आगे भी जानने लगे हैं। यहां का नैसर्गिक सौंदर्य फिल्म निर्माताओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन
फिल्म सड़क-2 की शूटिंग के लिए लोकेशन खोजने पहुंचे भट्ट से हुई इस मुलाकात में मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर होने के साथ ही सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य है।
विज्ञापन
फिल्म निर्माताओं के लिए सुंदर फिल्मांकन के साथ ही समृद्ध लोक परंपराओं और संस्कृति को कथानक में प्रस्तुत करने की व्यापक संभावनाएं हैं। राज्य का हर्षिल क्षेत्र स्विट्जरलैंड के विकल्प के रूप में उभर सकता है। यहां बता दें कि महेश भट्ट अपनी आगामी फिल्म सड़क-2 की शूटिंग के लिए नए स्थानों की खोज में उत्तराखंड के औली, नीति, माणा, त्रिजुगीनारायण, मानसरोवर सहित विभिन्न भागों में भ्रमण कर रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता संजय दत, पूजा भट्ट, आलिया भट्ट और आदित्य राय कपूर मुख्य भूमिका में होंगे।