{"_id":"5b2e750c4f1c1bc5628b6ab0","slug":"mahesh-babu-shooting-in-fri","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफआरआई बना आईआईईटी कॉलेज, दाखिला लेते दिखाई दिए साउथ सुपर स्टार महेश बाबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफआरआई बना आईआईईटी कॉलेज, दाखिला लेते दिखाई दिए साउथ सुपर स्टार महेश बाबू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 23 Jun 2018 09:58 PM IST
विज्ञापन
एफआरआई में साउथ सुपर स्टार महेश बाबू
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब लोग एफआरआई की खूबसूरती नहीं यहां की बदलती तस्वीर देखने को उमड़ रहे हैं। देखते ही देखते एफआरआई कब आईआईईटी कॉलेज बन गया दूनवासियों को पता ही नहीं चला।
विज्ञापन
साउथ के मशहूर अभिनेता महेश बाबू की आने वाले फिल्म की शूटिंग के एफआरआई को कॉलेज में बदल दिया गया है। दूसरे दिन महेश बाबू कॉलेज में दाखिला लेते नजर आए।
शनिवार को भी सैट पर महेश बाबू की एक झलक पाने को लोग बेताब दिखे। दरअसल साउथ फिल्म की शूटिंग को लेकर एफआरआई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज में तबदील हो गया है।
विज्ञापन
शनिवार को शूटिंग के दूसरे दिन महेश बाबू के साथ सेट पर पूजा हेगड़े भी नजर आई। वहीं सोमवार को कॉलेज लाइफ के कुछ दृश्यों को फिल्माने के लिए सेट तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन