फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mahasu Devta's palanquin reached Sakni village

Dehradun News: सकनी गांव पहुंची महासू देवता की पालकी

Tue, 06 May 2025 01:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Mahasu Devta's palanquin reached Sakni village
महासू देवता मंदिर पंचरा, भंजरा से देव पालकी एक रात्रि के प्रवास पर सकनी गांव पहुंची। ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर पालकी का स्वागत किया। देव दर्शन के लिए दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सकनी पहुंचे। सकनी गांव निवासी पूरण सिंह पंवार ने कई वर्ष पहले महासू मंदिर पंचरा, भंजरा में परिवार की सुख-समृद्धि की मनोकामना मांगी थी। मनोकामना पूर्ण होने पर देव पालकी को अपने घर एक रात्रि के प्रवास पर लाने की बात कही थी। रविवार को पूरण सिंह पंवार, उनके पुत्र चमन सिंह पंवार और पौत्र युवांश पंवार महासू देवता मंदिर पंचरा, भंजरा पहुंचे। सोमवार को देव पुजारी कुलदीप शर्मा, शुभम शर्मा, वजीर दिगंबर राणा, बारू चौहान, भंडारी रमेश चौहान, कुंवर सिंह और देव माली कल सिंह ने पालकी को शुभ मुहूर्त में मंदिर के गर्भ गृह से बाहर निकाला। दोपहर करीब 2.30 बजे महासू देवता की पालकी ने सकनी गांव के लिए प्रस्थान किया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पालकी के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। शाम करीब चार बजे पालकी सकनी पहुंची। रात में गांव में जागरण का आयोजन किया गया। इसमें भजनों के माध्यम से देवता का गुणगान किया गया। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय रहा। रात में भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर कुंवर सिंह, रमेश चौहान, तुलसी चौहान, शांति पंवार, मतबर सिंह पंवार, दीवान सिंह पंवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed