फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mahashivratri 2020: Section 144 Applicable haridwar, ban on Ganga snan and Movement in Lord shiva temple

महाशिवरात्रि 2020: हरिद्वार में आज धारा 144 लागू, शिवालयों में जलाभिषेक प्रतिबंधित, गंगा स्नान पर भी लगी रोक 

Sun, 19 Jul 2020 09:54 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 19 Jul 2020 09:54 AM IST
सार

  • लॉकडाउन के चलते पुलिस-प्रशासन ने शिवालयों में जलाभिषेक किया प्रतिबंधित 
  • पहले से ही सील सीमाओं पर पुलिस रखेगी पैनी नजर, शहर में धारा 144 लगाई 
  • सोमवार को होने वाले सोमवती स्नान पर पहले ही लगाई जा चुकी है रोक 

विज्ञापन
Mahashivratri 2020: Section 144 Applicable haridwar, ban on Ganga snan and Movement in Lord shiva temple
हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना को देखते हुए हरिद्वार में पुलिस-प्रशासन ने आज सावन की महाशिवरात्रि पर शिवालयों में जलाभिषेक को भी प्रतिबंधित कर दिया है। स्थानीय श्रद्धालु भी शिवालयों में नहीं जा पाएंगे और न ही गंगा घाटों पर स्नान कर पाएंगे। पुलिस ने शहर में धारा 144 लागू कर दी है। साथ ही पहले से सील प्रदेश की सीमाओं पर पुलिस और पीएसी को सतर्कता बरतने को कहा गया है। वहीं, दक्ष प्रजापति मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचीं साध्वी प्राची को भी पुलिस ने बाहर से ही लौटा दिया। 

विज्ञापन


बता दें कि जिला प्रशासन पहले ही सोमवार को पड़ने वाले सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान पर रोक लगा चुका है। इसके तहत बाहरी प्रदेशों के साथ ही स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए स्नान प्रतिबंधित है। अब सावन की महाशिवरात्रि पर आम श्रद्धालुओं के लिए शिवालयों में होने वाले जलाभिषेक पर भी रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


कोई भी श्रद्धालु शिवालयों तक नहीं पहुंच पाएगा। सभी शिवालयों के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। शिवालयों और अन्य मंदिरों में केवल पुजारी ही पूूजा पाठ कर सकेंगे। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय का कहना है कि जिले में रविवार को लॉकडाउन के चलते जलाभिषेक को प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 2021 में ही महाकुंभ कराने पर सभी अखाड़े एकमत : नरेंद्र गिरि महाराज

जलाभिषेक का मुहूर्त सोमवार सुबह तक है, लेकिन सोमवार को भी जलाभिषेक की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि सप्तऋषि चेक पोस्ट के साथ सीमा पर तैनात फोर्स को मुस्तैद रहने को कहा गया है। हरकी पैड़ी क्षेत्र समेत अन्य गंगा घाटों पर भी पुलिस फोर्स मुस्तैद रहेगा ताकि धारा 144 का उल्लंघन न होने पाए। 

दो दिन है जलाभिषेक का मुहूर्त 

ज्योतिषाचार्य प्रतीक मिश्रपुरी का कहना है कि रविवार को आद्रा नक्षत्र में शिव चौदस होगी। इस दिन शिव का अभिषेक किया जा सकता है। विशेष मुहूर्त रात्रि 9.30 बजे से आधी रात 11.33 बजे तक है। इस दिन मिथुन लग्न में जलाभिषेक शुभ माना गया है, जो अगले दिन सोमवार सुबह सात बजकर 52 मिनट तक रहेगा। 

बाहरी राज्यों के श्रद्धालु हरिद्वार प्रवेश न कर पाएं, इसके लिए जरूरी कदम उठा दिए गए हैं। स्थानीय श्रद्धालु भी शिवालयों में जलाभिषेक नहीं कर पाएंगे और सोमवार को होने वाले गंगा स्नान को प्रतिबंधित कर दिया गया है। शिवालयों और गंगा घाटों पर फोर्स तैनात कर दी गई है। 
-डी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस, एसएसपी, हरिद्वार   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed