फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Maharishi Valmiki's procession came out with a band

बैंड बाजे के साथ निकली महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा

Mon, 10 Oct 2022 01:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 01:04 AM IST
सार

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर चकराता में वाल्मीकि समाज के तत्वाधान में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।इसके पश्चात मंदिर में पूजा-अर्चना में भारी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग शामिल हुए।समाज की ओर से बाजार क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

विज्ञापन
Maharishi Valmiki's procession came out with a band

विस्तार

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर चकराता में वाल्मीकि समाज के तत्वाधान में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान छावनी बाजार स्थित वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना व भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

वाल्मीकि जयंती के अवसर पर श्रद्धालुओं ने चकराता बाजार में प्रभातफेरी निकाली। इसके पश्चात मंदिर में पूजा-अर्चना में भारी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग शामिल हुए। समाज की ओर से बाजार क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर से प्रारंभ होकर शोभायात्रा लोक निर्माण विभाग कार्यालय, बस स्टैंड, डाकघर, वीर केसरी मार्केट, सदर बाजार होते हुए छावनी बाजार के अमोली मोहल्ला स्थित वाल्मीकि मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

शोभायात्रा में सबसे आगे महर्षि वाल्मीकि व लव कुश का स्वरूप लिए पात्र चल रहे थे। उसके पीछे भरी संख्या में महिलाएं व पुरुष नाचते गाते नजर आए। स्थानीय निवासियों ने जगह-जगह स्टॉल लगाकर यात्रा का स्वागत करने के साथ प्रसाद का वितरण किया। शोभायात्रा के बाद मंदिर में धर्म ध्वज का ध्वजारोहण व आरती की गई। इस दौरान विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर बिरमपाल, भूषण, चंद्रपाल, मनोज, मुकेश भेनवाल, ब्रजपाल, संदीप कुमार, किशन सिंह, ओम प्रकाश, श्याम वोरा, अनिल वोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed