फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Maharashtra Former Governor Bhagat Singh Koshyari statement on Uddhav Thackeray

उत्तराखंड: महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल कोश्यारी ने उद्धव ठाकरे को बताया संत आदमी, कहा- वे राजनीति में फंस गए

Mon, 20 Feb 2023 10:18 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 20 Feb 2023 10:18 PM IST
सार

कोश्यारी ने यह बात एक टीवी चैनल के इंटरव्यू में कही। उन्होंने कहा कि उन्हें तीन साल एक महीने महाराष्ट्र जैसे बड़े प्रदेश में रहने का अवसर मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा थी। मैं देवभूमि से संतों के प्रदेश पहुंचा। यह मेरा सौभाग्य था।

विज्ञापन
Maharashtra Former Governor Bhagat Singh Koshyari statement on Uddhav Thackeray
भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि राजनीति ऐसी चीज नहीं है जहां दो दुनी चार ही है। वहां दो दुनी पांच और दो दुनी तीन भी हो सकता है। महाराष्ट्र में जो हुआ, ऐसा नहीं है कि केवल वहीं हुआ, कई प्रदेशों में भी ऐसा हुआ है। उद्धव ठाकरे के बारे में उन्होंने कहा कि वह विवेक से काम करते हैं और संत आदमी हैं। राजनीति में फंस गए।

विज्ञापन


कोश्यारी ने यह बात एक टीवी चैनल के इंटरव्यू में कही। उन्होंने कहा कि उन्हें तीन साल एक महीने महाराष्ट्र जैसे बड़े प्रदेश में रहने का अवसर मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा थी। मैं देवभूमि से संतों के प्रदेश पहुंचा। यह मेरा सौभाग्य था।
विज्ञापन


Bhagat Singh koshyari: घर लौटते ही सक्रिय हुए भगत दा, पार्टी के भीतर चर्चाओं का बाजार हुआ गर्म
विज्ञापन
विज्ञापन


कोश्यारी ने कहा कि महाराष्ट्र में जनमत संग्रह करा लें, मुझे चाहने वाले लोग ज्यादा मिल जाएंगे। महाराष्ट्र के राज्यपाल रहते हुए सबसे अधिक विवाद में रहने के सवाल पर कोश्यारी ने कहा कि मैं राजनीति में नहीं रहूंगा। बहुत से लोग नहीं रहेंगे। लेकिन जो चिंतक हैं, वे अवश्य सोचेंगे कि एक रात में ऐसा कैसे हुआ? महाराष्ट्र में भाजपा और एनसीपी की रातोंरात सरकार बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि कभी-कभी तो एक पल में भूकंप आ जाता है।

उन्होंने साफ किया कि क्या होता है जब एक बड़े दल का नेता आता है। सहयोगी दल का नेता कहता है कि हम इनके साथ हैं। ये दस्तखत हैं। अजीत पवार कोई छोटा नेता नहीं हैं। मैंने उन्हें समय दिया, बहुमत सिद्ध करो। हो सकता है समय ज्यादा रहा होगा, कोर्ट ने कहा कम करो।

विवादित बयानों पर कोश्यारी ने कहा कि हो सकता है मेरा बयान समीचीन नहीं रहा। गृह मंत्री का उस बयान आ गया कि संयम बरतना चाहिए। लेकिन बाद के विवाद में भाजपा के किनारा करने और उन पर दबाव होने के सवाल पर कोश्यारी ने कहा कि भगत सिंह पर कभी कोई दबाव देखा। उन्होंने कहा कि मैं भी परफेक्ट नहीं हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed