फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Maharaj's Dev Icon who went to Haridwar for royal bath

Dehradun News: शाही स्नान के लिए हरिद्वार गए महाराज के देव चिह्न

Sat, 28 Jun 2025 01:21 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 28 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Maharaj's Dev Icon who went to Haridwar for royal bath

विज्ञापन
खत बमटाड के आराध्य देव शिलगुर महाराज के देव चिह्न करीब 150 वर्ष बाद शुक्रवार को सुबह शाही स्नान के लिए हरिद्वार रवाना हुए।

देव चिह्न शाही स्नान कर रात्रि प्रवास पर नराया गांव पहुंचेंगे। 28 जून की सुबह हिमाचल प्रदेश के चूड़धार के लिए रवाना होंगे। जहां 29 जून को देव चिह्नों को स्नान कराया जाएगा। 30 जून को देव चिह्न मोकाबाग थात स्थित नवनिर्मित मंदिर में विराजमान होंगे।



खत बमटाड के 24 गांवों के आराध्य देव शिलगुर महाराज इससे पहले एक छोटे से मंदिर में विराजमान थे। शाही स्नान की इच्छा पर खतवासियों ने देवता की अनुमति लेकर पुराने मंदिर को तोड़ कर मोकाबाग थात में नए मंदिर का निर्माण कराया।
विज्ञापन


चूड़धार से लौटने के बाद देव चिह्नों को विधि-विधान से नए मंदिर में प्रवेश कराया जाएगा। वोहा, नराया, सलगा, कोठा तारली, खमरोली, चिवोऊ, अस्टी, जामुवा, कोरूवा, कोटी, सेंज, सेंसा सहित 24 गांवों के लोग बड़ी संख्या में पहुंचेंगे और देव गीतों के माध्यम से देवता के महिमा का गुणगान करेंगे। इस मौके पर खजान दत्त शर्मा, मातवर सिंह तोमर, वुद्ध सिंह तोमर, परम सिंह, चतर सिंह तोमर, सरदार सिंह, श्याम सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed