फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mahant Hari Giri Told Migration in Uttarakhand Threatens national security

अखाड़ा परिषद् के महामंत्री महंत हरि गिरी बोले, ‘उत्तराखंड में पलायन से राष्ट्रीय सुरक्षा का खतरा’

Fri, 18 Oct 2019 08:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 18 Oct 2019 08:36 AM IST
विज्ञापन
Mahant Hari Giri  Told Migration in Uttarakhand Threatens national security
महंत हरि गिरी - फोटो : अमर उजाला

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री हरि गिरि महाराज ने कहा कि उत्तराखंड में पलायन से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है। सीमावर्ती क्षेत्रों में कश्मीर से भी गंभीर हालात हो सकते हैं। सरकार को चाहिए कि उत्तराखंड के चीन से लगे हुए सीमा क्षेत्र में नए-नए संस्थान और विश्वविद्यालय खोलें और उद्योग लगाएं।

विज्ञापन


वरना इस क्षेत्र में कभी भी घुसपैठ हो सकता है। छड़ी यात्रा के दौरान देखे जा रहे हालात का जिक्र करते हुए उन्होंने उत्तराखंड में खाली हो रहे गांवों को पुनर्वासित करना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी बेहद जरूरी करार दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान यह तथ्य सामने आ रहे हैं कि उत्तराखंड में पलायन गंभीर समस्या का रूप लेता जा रहा है। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में सरकार को सुनियोजित विकास की सलाह दी। कहा कि पहाड़ के प्रतिभावान युवक बेहतर करियर पाने के बाद अपने गांव की तरफ नहीं लौटना चाहते, क्योंकि उन्हें वहां सकारात्मक माहौल नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरत इस बात की है कि जो सुविधाएं हरिद्वार, दिल्ली, नोएडा सहित देश के अन्य हिस्सों में मिल रही हैं, वह सीमावर्ती क्षेत्रों में मुहैया कराई जाएं। उन्होंने कहा कि इस मामले में अखाड़ा परिषद और पूरा संत समाज भी सरकार के साथ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed