फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mahak get 1st rank in science semenar

विज्ञान संगोष्ठी में महक ने मारी बाजी

Wed, 04 Sep 2019 01:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
Mahak get 1st rank in science semenar
एसजीआरआर इंटर कॉलेज भाऊवाला में जिला विज्ञान संगोष्ठी में प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्रा को - फोटो : VIKAS NAGAR
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से आयोजित जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में एसजीआरआर भाऊवाला की छात्रा महक जोशी ने प्रथम स्थान हासिल किया। मंगलवार को महक के स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन ने छात्रा का स्वागत किया। प्रधानाचार्य दमयंती प्रंदीयाल ने छात्रा को मेडल और प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जीत हासिल करने के बाद अब महक नौगांव में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। कक्षा 10वीं की छात्रा महक ने बीते सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शिक्षिका कंदर्प सिमल्टी और गौरव कोठारी के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। इस प्रतियोगिता में जनपद की छह ब्लॉकों की टीमें शामिल थीं। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता में जीत हासिल कर महक ने स्कूल के साथ ही पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इससे पहले भी स्कूल का एक छात्र राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कांग्रेस विज्ञान प्रदर्शनी में राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुका है। मौके पर प्रवक्ता नरेश टम्टा, योगेश मेलकानी, प्रेमचंद कोहली, हरेंद्र सिंह नेगी, रंजना बिष्ट, नीरू सुप्याल, अमित बगई, रश्मि काला, महेश गौड़, सुमित लाल, साधना डिमरी, धर्मेंद्र, उर्वशी, अनुज रतूड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed