फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mahagauri puja went from house to house, food was served to the girls

घर-घर हुआ महागौरी पूजन, कन्याओं को कराया भोज

Mon, 07 Oct 2019 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Mahagauri puja went from house to house, food was served to the girls
शारदीय नवरात्र के आठवें दिन कन्या पूजन में शामिल बालिकाएं। - फोटो : VIKAS NAGAR
नवरात्र के आठवेें दिन दुर्गाष्टमी पर रविवार को शहर के देवी मंदिरों और घरों में मां के महागौरी स्वरूप की आराधना की गई। घरों और मंदिरों में कन्याओं को भोज भी कराया गया। मंदिरों में मां का भव्य श्रृंगार हुआ। सुबह से देर शाम तक आरतियों, हवन-पूजन और चालीसा के स्वर गूंजते रहे। कहीं महिला मंडलियों ने भजन कीर्तन कर मैया के भजन गाए तो कहीं भक्तों ने फलाहार बांटा। महानवमी पर सोमवार को भी देवी आराधना के साथ घरों और मंदिरों में कन्या भोज होगा। कालसी स्थित काली माता मंदिर, भोजावाला स्थित दुर्गा मंदिर, अस्पताल रोड स्थित काली मंदिर, मेहूंवाला स्थित दुर्गा माता मंदिरों में शाम को पूजन महाआरती हुई। फूलों के साथ ही मां को मेवे और नारियल का भोग लगाया गया। क्षेत्र के तमाम मंदिरों और घरों में कन्याओं को हलुवा-पूरी का प्रसाद खिलाया गया। देर शाम तक शहर के तमाम मंदिर देवी स्रोत से गुंजायमान होते रहे। लोगों ने कन्याओं को भोज कराने के साथ ही उन्हें उपहार भी दिए। डाकपत्थर, हरबर्टपुर, हरिपुर, सहसपुर, सेलाकुई, अटकफार्म समेत क्षेत्र के तमाम मंदिरों में सुबह से देर शाम तक दर्शन के लिए भक्तों का आना-जाना लगा रहा।
विज्ञापन

जौनसार बावर में रही आठों पर्व की धूम
साहिया। अष्टमी तिथि पर जौनसार बावर में आठों पर्व की धूम रही। घर-घरमें काली पूजन और कुल देवता की पूजा-अर्चना की गई। पूरे देश में जहां शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि पर घर-घर में कन्या पूजन होता है वहीं विशिष्ट रीति-रिवाजों के लिए पहचान रखने वाले जनजातीय क्षेत्र में इस दिन काली पूजन किया जाता है। इस दिन घर का मुखिया व्रत रखता है जो शाम को पूजन के बाद अपना व्रत खोलता है।
विज्ञापन

मंदिर में चल रहे अखंड पाठ का समापन
चकराता। छावनी बाजार स्थित मां शाकुंभरी देवी मंदिर में चल रहे आठ दिवसीय पाठ का रविवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ के साथ समापन हो गया। लोगों ने यज्ञ में आहुति डाल विश्व कल्याण की कामना की। मंदिर में कन्याओं को भोज कराया गया। जिसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ कमाया। लोगों ने देवी मां के दर्शन कर सुख और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर सुनील जैन, हरमोहन आनंद, एसपी चड्ढा, दर्शन बिष्ट, आशीष कुकरेजा, प्रदीप जोशी, अनूप चौरसिया, आशीष आनंद, अंकित, जागृत चड्ढा, जुबिन गुलाटी, पारस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed