फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Maha Shivratri 2023: date of opening of Kedarnath dham kapat will be fixed on 18 February in Omkareshwar templ

Maha Shivratri 2023: आठ क्विंटल फूलों से सजा ओंकारेश्वर मंदिर, आज तय होगी केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि

Sat, 18 Feb 2023 12:06 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ(रुद्रप्रयाग)
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ(रुद्रप्रयाग) Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 18 Feb 2023 12:06 AM IST
सार

शनिवार को महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर मंदिर में सुबह चार बजे से महाभिषेक पूजा शुरू हो जाएगी। सुबह नौ बजे से पंचकेदार गद्दीस्थल में मंदिर समिति के आचार्यों की पंचांग गणना के लिए बैठेंगे। सुबह 9:30 बजे पंचांग गणना के आधार पर केदारनाथ के कपाट खुलने का दिन तय कर उसे घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
Maha Shivratri 2023: date of opening of Kedarnath dham kapat will be fixed on 18 February in Omkareshwar templ
ओंकारेश्वर मंदिर/ केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाशिवरात्रि पर्व और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होने को लेकर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंदिर व पंचकेदार गद्दीस्थल को आठ क्विंटल गेंदा के फूलों से सजाया गया है। आज सुबह नौ बजे केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि तय करने के लिए पंचांग गणना की प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन


Joshimath: चिंताजनक! बदरीनाथ धाम जाने वाले हाईवे पर अब जीरो बैंड के पास आईं दरारें, धंसा रास्ता, तस्वीरें
विज्ञापन


आज शनिवार को महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर मंदिर में सुबह चार बजे से महाभिषेक पूजा शुरू हो जाएगी। मंदिर के पुजारी शिव शंकर लिंग, बागेश लिंग, गंगाधर लिंग और शिव लिंग द्वारा गर्भगृह में धार्मिक परंपराओं के तहत सभी पूजा-अर्चना की जाएगी। सुबह 8:30 बजे भगवान केदारनाथ की आरती की जाएगी और भोग लगाया जाएगा। सुबह नौ बजे से पंचकेदार गद्दीस्थल में मंदिर समिति के आचार्यों की पंचांग गणना के लिए बैठेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर केदारनाथ के रावल भीमाशंकर के प्रतिनिधि के तौर पर केदार लिंग मौजूद रहेंगे। सुबह 9:30 बजे पंचांग गणना के आधार पर केदारनाथ के कपाट खुलने का दिन तय कर उसे घोषित किया जाएगा। इसके बाद पूरे दिनभर ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में विद्यापीठ के छात्र-छात्राओं व मंदिर समिति के कर्मियों व महिला मंगल दलों द्वारा भजन-कीर्तन होंगे। इसके उपरांत महाशिवरात्रि पर्व को लेकर रात्रि आठ बजे मंदिर में चार पहर की विशेष पूजाएं शुरू होंगी।

केदारनाथ में जमी है तीन फीट बर्फ

जिला मुख्यालय सहित केदारनाथ में हल्के बादल छाए रहे। केदारनाथ में लगभग तीन फीट बर्फ जमी है। मौसम में हो रहे परिवर्तन और तेज धूप के चलते धाम में जमा बर्फ तेजी से पिघल ही है। शनिवार को सुबह से ही केदारनाथ में हल्के बादल छाए रहे। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि आगामी एक मार्च से गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग से लेकर केदारनाथ में जमा बर्फ को साफ करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed