फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Maha Kumbh Mela 2021 News: today all akhadas saint worship dharm dhwaja

Haridwar Kumbh Mela 2021: महंत नरेंद्र गिरी के साथ 13 अखाड़ों ने धर्म ध्वजा के लिए चयनित किए पेड़

Sat, 30 Jan 2021 10:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 30 Jan 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Maha Kumbh Mela 2021 News: today all akhadas saint worship dharm dhwaja
धर्म ध्वजा के लिए पेड़ चिन्हित करने पहुंचे संत - फोटो : अमर उजाला

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की अगुवाई में सभी तेरह अखाड़ों के संतों ने शनिवार को देहरादून स्थित छिद्दरवाला के जंगलों में पहुंचकर धर्म ध्वजा के लिए पेड़ों का चयन किया। चयनित पेड़ों को मेला प्रशासन की मदद से अखाड़ों तक पहुंचाया जाएगा। धर्म ध्वजा स्थापित होने के साथ कुंभ मेले का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा। 

विज्ञापन


श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि धर्म ध्वजा की स्थापना अखाड़ों की परंपराओं का प्रमुख हिस्सा है। स्थापित होने वाली धर्म ध्वजा के नीचे ही नागा सन्यासियों को दीक्षा दी जाती है। अखाड़ों की अपनी परंपराओं के अनुसार बावन हाथ की लंबाई वाली लकड़ी के साथ धर्म ध्वजा स्थापित की जाती है। अखाड़ों की परंपरा के अनुसार ही लकड़ी के लिए पेड़ों का चयन किया गया। मेलाधिकारी दीपक रावत की मौजूदगी में तेरह अखाड़ों के प्रतिनिधियों ने धर्म ध्वजा के लिए पेड़ों का चयन किया। धर्म ध्वजा के पेड़ के नीचे पूजा-पाठ की। दीपक रावत ने बताया कि धर्म ध्वजा के लिए पेड़ों की निशानदेही हो गई।
विज्ञापन


खाड़ों की परंपरा का पालन करते हुए चयनित धर्म ध्वजा के पेड़ों की लकड़ी को सभी अखाड़ों तक पहुंचाई जाएंगी। इस दौरान श्रीमहंत रविन्द्रपुरी, श्रीमहंत रामरतन गिरि, श्रीमहंत राजेंद्रदास, श्रीमहंत धर्मदास, श्रीमहंत किशनदास, श्रीमहंत सत्यगिरी, श्रीमहंत साधनानंद, महंत रविन्द्रपुरी, महंत जगतार मुनि, श्रीमहंत गिरजानंद सरस्वती, महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री, श्रीमहंत महेश्वरदास, मुखिया महंत दुर्गादास, महंत प्रेमदास, अपर मेलाधिकारी हरवीर सिंह, उप मेलाधिकारी किशन सिंह नेगी और मेला प्रशासन एवं वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखाड़ा परिषद संतों के साथ एसओपी पर करेगा मंथन

आगामी कुंभ को लेकर केंद्र सरकार से जारी कोरोना की स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) और हाईकोर्ट के दिशा निर्देशों के गहन मंथन के बाद ही अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अपना आखिरी फैसला सुनाएगा। परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि मेला प्रशासन सभी अखाड़ों को सरकार की गाइडलाइन और कोर्ट के दिशा निर्देश की प्रतियां मुहैया कराएं। ताकि संत और पदाधिकारी उनका अध्ययन करने के बाद अखाड़ा परिषद की आगामी बैठक में चर्चा कर सकें।

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमंत नरेंद्र गिरि शनिवार को बैरागी कैंप पहुंचे। तीनों बैरागी अणि अखाड़ों के श्रीमहंत से एसओपी पर चर्चा की। इसके बाद श्रीमहंत ने मेला अधिकारी दीपक रावत से कहा कि अखाड़ा परिषद की जल्द ही बैठक होगी। इसमें सभी अखाड़ों के संत शामिल होंगे और सरकार की एसओपी पर चर्चा होगी। इसके लिए एसओपी की प्रति, हाईकोर्ट के दिशा निर्देश सभी अखाड़ों को दिए जाएं। बैठक में सभी संत और पदाधिकारियों की आपसी रायशुमारी के बाद अखाड़ा परिषद अपना निर्णय लेगा और मेला प्रशासन को निर्णय से अवगत कराया जाएगा। मेलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि सभी अखाड़ों को सरकार की गाइडलाइन से अवगत कराया जाएगा। जिससे कुंभ की व्यवस्थाओं पर अंतिम निर्णय लिया जा सके। 

बैरागी कैंपों में जल्द मुहैया कराएं सुविधाएं
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने मेलाधिकारी से बैरागी संतों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले में बैरागी संत आकर्षण का केंद्र होते हैं। मेला प्रशासन को जल्द से जल्द बैरागी अनी अखाड़ों के सभी कार्य पूरे कराने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed