फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   maha kumbh 2021 : rail seva app for devotees

Mahakumbh 2021 : तीर्थयात्रियों को रेल सेवा कुंभ एप से मिलेगी ट्रेनों की जानकारी

Tue, 15 Dec 2020 12:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 15 Dec 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
maha kumbh 2021 : rail seva app for devotees
प्रतीकात्मक तस्वीर

महाकुंभ के दौरान गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाने कुंभनगरी हरिद्वार पहुंचने वाले देश-विदेश के तीर्थयात्रियों को आने-जाने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए रेल प्रशासन रेल सेवा कुंभ एप तैयार करवा रहा है। इस एप के जरिए तीर्थयात्रियों को ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान के साथ ही आरक्षण और अनारक्षित सीटों के बारे में भी जानकारी मिल सकेगी। 

विज्ञापन


एप के जरिए तीर्थयात्रियों को हरिद्वार के आसपास के पर्यटन स्थलों के साथ ही हरिद्वार स्थित तमाम होटलों, धर्मशालाओं और आश्रमों के बारे में भी विस्तार से जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन


तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के मद्देनजर तैयार किए जा रहे विशेष मोबाइल एप को बनाने में उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारियों के साथ ही मोबाइल ऐप तैयार करने वाली निजी कंपनी के विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है। योजना को धरातल पर उतारा जा सके इसके लिए मुरादाबाद मंडल और उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारियों से संपर्क साधा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद मंडल के एसीएम पीएस बघेल ने बताया कि महाकुंभ के मद्देनजर विशेष मोबाइल एप बनाए जाने की योजना तैयार की गई है। इस संबंध में उत्तर-मध्य रेलवे के अधिकारियों के साथ ही एक निजी कंपनी के तकनीकी विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है।


प्रयागराज महाकुंभ के दौरान उत्तर-मध्य रेलवे ने तैयार करवाया था एप 

बता दें कि प्रयागराज महाकुंभ के दौरान उत्तर-मध्य रेलवे की ओर से निजी कंपनी के तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से रेल सेवा कुंभ एप तैयार करवाया गया था। इससे तीर्थयात्रियों को काफी सहूलियत हुई थी। एप के जरिए न सिर्फ ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान और आरक्षण, वरन यात्री सुविधाओं यानी पार्किंग स्थल, रिफ्रेशमेंट रूम, प्रतीक्षा कक्ष, बुक स्टाल, फूड प्लाजा, एटीएम समेत कई अन्य जानकारियां भी दी गईं थीं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed