{"_id":"5cb2ce82bdec2213f22d37ef","slug":"madmaheshwar-temple-and-tungnath-dham-door-opening-date-announced","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वितीय व तृतीय केदार के कपाट खुलने की तिथि घोषित, इस दिन खुलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वितीय व तृतीय केदार के कपाट खुलने की तिथि घोषित, इस दिन खुलेंगे
Sun, 14 Apr 2019 03:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 14 Apr 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैसाखी के पावन पर्व पर आज पंचांग गणना के साथ पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर और मार्कंडेय मंदिर में द्वितीय केदार मद्महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित हो गई। द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट 21 मई को सुबह 11 बजे और तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट 10 मई को दोपहर 12 बजे खुलेंगे।
विज्ञापन
कपाट खुलने का दिन परंपरानुसार आज बैसाखी के पावन पर्व पर श्रीमद्महेश्वर जी की शीतकालीन गद्दी स्थल श्रीओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में निश्चित हुआ। 17 मई को मद्महेश्वर भगवान ओंकारेश्वर मंदिर से बाहर आकर मंदिर सभामंडप में रहेंगे। जहां पर भगवान को ग्रामीणों द्वारा नए अनाज के पकवान का भोग लगाया जाएगा। इसे स्थानीय भाषा मे छाबड़ी पर्व कहा जाता है।
विज्ञापन
18 मई को भी भगवान मंदिर ऊखीमठ में ही अवस्थान करेंगे। 19 मई को ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से रांसी गांव, 20 मई को रांसी से ग्राम गौंडार, 21 मई को गौंडार गांव से मद्महेश्वर मंदिर पहुंचेंगे। इस दिन प्रातः कर्क लग्न में भगवान श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट सभी भक्तों के लिए खोले जाएंगे। इस वर्ष पुजारी श्री बागेश लिंग होंगे।
विज्ञापन