{"_id":"5ad1adc14f1c1b350a8b472e","slug":"madmaheshwar-and-tungnath-dham-door-open-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैसाखी पर घोषित हुई द्वितीय और तृतीय केदार धाम के कपाट खुलने की तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैसाखी पर घोषित हुई द्वितीय और तृतीय केदार धाम के कपाट खुलने की तिथि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
madmaheshwar dham
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वितीय केदार मद्महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि बैसाखी के पर्व पर पंचांग गणना के आधार पर घोषित कर दी गई।
विज्ञापन
द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट 21 मई को सुबह साढ़े 10 बजे और तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट दो मई को सुबह साढ़े दस बजे विधिविधान के साथ आम दर्शनों के लिए खोले जाएंगे।
विज्ञापन
शनिवार को पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ और मार्कंडेय मंदिर मक्कूमठ को फूल-मालाओं से सजाया गया। मद्महेश्वर धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित करने के लिए शनिवार को प्रात: 8 बजे से विशेष पूजा-अर्चना शुरू हुई। जिसके बाद मुख्य पुजारी द्वारा बाबा मद्महेश्वर की भोग मूर्ति का श्रृंगार कर भोग लगाया गया। इसके बाद आरती हुई और प्रात: 9 बजे विधि-विधान के साथ वेदपाठियों द्वारा पंचांग गणना के अधार पर तिथि घोषित की गई।।
विज्ञापन
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल मार्कंडेय मंदिर में कपाट तिथि की घोषणा के लिए प्रात: 7.30 बजे से पूजा-अर्चना हुई। मैठाणी ब्राह्मणों द्वारा भगवान की विशेष पूजा के साथ श्रृंगार कर सामूहिक अर्घ्य लगाया गया। इसके बाद प्रात: नौ बजे विधि-विधान के साथ बीकेटीसी के कर्मचारियों की मौजूदगी में पुजारियों द्वारा तिथि घोषित की गई।