{"_id":"68473d52b4ee8d7f420a7714","slug":"made-farmers-aware-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-712173-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: किसानों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: किसानों को किया जागरूक
Tue, 10 Jun 2025 01:30 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान के वैज्ञानिकों ने विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानों को कृषि में होने वाली समस्याओं के प्रति जागरूक किया। वैज्ञानिकों ने कहा कि किसान नई तकनीक व आवश्यक उपायों के बारे में जानकारी करके अपने उत्पादन व आय को बढ़ा सकते हैं। वैज्ञानिकों की टीम ने विकासनगर, सहसपुर, कालसी ब्लॉक के विभिन्न गांवों में किसानों को कृषि की नई-नई तकनीकों के बारे में बताया। उन्होंने खरीफ की फसलों के लिए खेत तैयार करने की विधि व बुवाई की तैयारियों को मौके पर देखने के साथ उनकी कमियों को दूर करने की सलाह दी। इस अवसर पर डॉ. एम मुरुगानंदम, डॉ. डीवी सिंह, डॉ. बांके बिहारी, एसएस श्रीमाली, डॉ. विभा सिंघल, डॉ. श्रीधर पात्रा, डॉ. अनुपम बहर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन