फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Maa Dhari Devi Doli Yatri will start on January 13

13 जनवरी को शुरू होगी मां धारी देवी डोली यात्री

Fri, 03 Jan 2020 02:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Maa Dhari Devi Doli Yatri will start on January 13
मां धारी देवी की देव डोली
ईष्ट देव सेवा समिति और उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच की ओर से 13 जनवरी से दो फरवरी तक मां धारी देवी डोली यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

समिति के संस्थापक आचार्य श्रृत सुंदरियाल ने बताया कि मां धारी देवी की देव डोली की यात्रा का श्रीगणेश 13 जनवरी को सिद्धपीठ धारी देवी पुजारी न्यास समिति के अध्यक्ष सच्चिदानंद पांडेय करेंगे। यात्रा देहरादून नगर निगम के टाउन हॉल से सुबह 10 बजे शुरू होकर दोपहर तीन बजे डोईवाला शक्ति भवन मंदिर पहुंचेगी। जहां पर डोली दर्शन कार्यक्रम होगा। शाम को डोली भानियावाला त्रिजुगीनारायण बिष्ट निवास में विश्राम करेगी। 14 जनवरी को सुबह यात्रा के छिद्दरवाला में नेगी वेडिंग प्वाइंट पहुंचने पर डोली दर्शन कार्यक्रम होगा। शाम को बनखंडी महादेव मंदिर, रायवाला होते हुए रात्रि विश्राम के लिए यात्रा कालू सिद्ध मंदिर हरिपुरकलां पहुंचेगी।
15 जनवरी को मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मां की देव डोली ब्रह्ममूर्त में ब्रह्म कुंड हरिद्वार में गंगा स्नान करेगी। कनखल हरिद्वार में देव दर्शन के बाद शाम पांच बजे देव डोली अशोक नगर, रुड़की पहुंचेगी। रात आठ बजे कीर्तन गौरी शंकर महादेव मंदिर अशोक नगर, रुड़की में डोली दर्शन कार्यक्रम होगा। 16 जनवरी को दोपहर 12 बजे में मां की डोली मेरठ पहुंचेगी। जहां डोली स्वागत और नगर परिक्रमा होगी। 17 जनवरी को सुबह गढ़वाल भवन मेरठ में पूजन, दर्शन, मंडाण, कीर्तन और भजन होंगे। 18 जनवरी को सुबह 11 बजे गाजियाबाद में डोली का स्वागत कार्यक्रम मुख्य यजमान संजय शर्मा दरमोडा द्वारा किया जाएगा। उसके बाद देव डोली नगर भ्रमण करते हुए सेक्टर सात वैशाली में उनके आवास पर रात्रि विश्राम करेगी। जिसमें पूजा, भजन, जागर, मंडाण कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

19 जनवरी को मां ज्वाल्पा देवी मंदिर सी ब्लॉक साहिबाबाद निकट शनि चौक में डोली दर्शन होगा। 20 जनवरी को वेस्ट विनोद नगर बद्रीनाथ मंदिर दिल्ली में डोली दर्शन होंगे। 21 जनवरी को डोली बद्री केदारनाथ मंदिर बुराड़ी पहुंचेगी। डोली यात्रा 22 जनवरी को मंसाराम पार्क उत्तम नगर, 23 जनवरी को पुष्प विहार सेक्टर-एक माता मंदिर साकेत, 24 जनवरी को नगर भ्रमण, 25 जनवरी को दुर्गा एन्क्लेव सेहतपुर फरीदाबाद, 26 जनवरी को सुबह पर्वतीय कॉलोनी फरीदाबाद से होेते हुए 27 जनवरी को कानपुर में नेगी ग्रांट होटल कल्याणपुर पहुंचेगी। वहां पर डोली दर्शन और पूजन कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 जनवरी को महात्मा गांधी मार्ग सुभाष चौराहा, प्रयागराज, 29 जनवरी को बसंत पंचमी के पावन पर्व पर सुबह त्रिवेणी संगम पर मां की देव डोली स्नान करेगी और फिर उत्तराखंड के लिए रवानी होगी। 30 जनवरी को कोटद्वार व सतपुली होते हुए मां ज्वाल्पा देवी मंदिर में डोली दर्शन होंगे। रात्रि विश्राम पौड़ी में होगा। 31 जनवरी को देव डोली देवलगढ़ गौरा देवी मंदिर दर्शन कर शाम को सिद्धपीठ श्री ढमकेश्वर महादेव मंदिर, न्यालगढ़ के लिए प्रस्थान करेगी। जहां ग्रामीणों द्वारा डोली दर्शन और कीर्तन भजन किए जाएंगे।

एक फरवरी को मां की देव डोली श्रीनगर गढ़वाल से सिद्धपीठ मां धारी देवी मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी। मां धारी देवी की डोली की पूजा, अर्चना और यज्ञ का आयोजन मुख्य पुजारी लक्ष्मी प्रसाद पांडे करेंगे। दो फरवरी को पूर्णाहुति के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद मां की देव डोली अपने स्थान नेहरू कॉलोनी देहरादून के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed