अच्छी खबर: देहरादून से दिल्ली के लिए लग्जरी बसों में लगेगा साधारण किराया, इतना करना होगा भुगतान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन निगम के इस फैसले के बाद अब आप इन चार लग्जरी बसों में साधारण किराया देकर सफर कर सकेंगे। दस लाख किलोमीटर पूरे कर चुकीं पुरानी चार हाइटेक बसों में अब आप साधारण किराया देकर सफर कर सकते हैं। परिवहन निगम हल्द्वानी डिपो की चार बसें देहरादून और दिल्ली के बीच चलती हैं।
हाइटेक बसों में दिल्ली का 401 और देहरादून का किराया 462 रुपये है। अब यात्रियों को इन्हीं बसों में दिल्ली के लिए 325 और देहरादून के लिए 360 रुपये किराया देना पड़ेगा। सूत्रों की मानें तो किलोमीटर पूरे करने के साथ ही बसें भी पुरानी हो गई हैं।
साथ ही परिवहन निगम हाइटेक बसों में यात्रियों को सुविधा भी नहीं दे पा रहा था। इससे पहले भी कुमाऊं रीजन में रोडवेज प्रबंधन ने किलोमीटर पूरा करने वाली सेमी डीलक्स और हाइटेक बसों का किराया साधारण कर दिया था।
नैनीताल के लिए बढ़ाई जाएंगी बसें
नैनीताल के लिए बढ़ाई जाएंगी बसें
पर्यटन सीजन को देखते हुए नैनीताल रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। एआरएम वीके सैनी ने बताया कि अभी नैनीताल के लिए हल्द्वानी डिपो से सात बसें जाती हैं। शनिवार से दो बसें और बढ़ा दी जाएंगी।
नए आरएम संचालन तैनात
नैनीताल परिक्षेत्र में यशपाल नए क्षेत्रीय प्रबंधक संचालन होंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक संचालन का पद खुशीराम के मार्च में सेवानिवृत्त होने के बाद से खाली पड़ा था। क्षेत्रीय प्रबंधक संचालक यशपाल के तैनाती के आदेश मुख्यालय से जारी हो गए हैं। यशपाल इससे पहले आनंद विहार में कार्यरत थे।
यात्रियों को हाइटेक की सुविधाएं नहीं दे पा रहे थे। किलोमीटर पूरे करने के साथ ही बसें भी पुरानी हो गई हैं। हाइटेक बस में साधारण किराया लेने का फैसला किया गया है।
-वीके सैनी, सहायक महाप्रबंधक, हल्द्वानी डिपो