फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lucknow team won on the basis of Bharat Sharma's double century

Dehradun News: भारत के दोहरे शतक की दम पर जीती लखनऊ की टीम

Sun, 28 May 2023 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Lucknow team won on the basis of Bharat Sharma's double century
39वें ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए दो मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लाइफ केयर लखनऊ ने भारत शर्मा के नाबाद दोहरे शतक की बदौलत बिहार इलेवन को 190 रन से करारी शिकस्त दी। दूसरे मैच में यूपीसीए ने सहगल स्पोर्ट्स दिल्ली को एक रन से हराया।
39वें ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। कासीगा स्कूल ग्राउंड में पहले बल्लेबाजी करने उतरी लाइफ केयर को भारत शर्मा व फैज अहमद ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 185 रन की साझेदारी निभाई। फैज अहमद 102 रन की शतकीय पारी खेलकर आउट हुए। जबकि, सलामी बल्लेबाज भारत शर्मा ने एक छोर पर जमकर खेलते हुए नाबाद 201 रन बनाए।
विज्ञापन

टीम ने निर्धारित 45 ओवर में पांच विकेट खोकर 403 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार इलेवन की टीम खास प्रदर्शन नहीं कर सकी। अल्तमिश ने 111 रन की शतकीय पारी खेली। जबकि, अन्य कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका और टीम निर्धारित ओवर में नौ विकेट खोकर 247 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में यूपीसीए और सहगल क्रिकेट क्लब दिल्ली के बीच मैच हुआ। यूपीसीए ने पहले खेलते हुए 44.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 258 रन बनाए। सहगल स्पोर्ट्स की टीम 44.3 ओवर में 257 रन बनाकर आउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed