दाल के साथ रसोई गैस की आंच में लगी महंगाई की 'आग'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र और उत्तराखंड सरकार मिलकर महंगाई का बोझ डाल रही है। अब दाल के साथ रसोई गैस की आंच पर भी महंगाई की मार पड़ने वाली है।
महंगाई की मार का असर एक बार फिर रसोई पर दिखाई पड़ेगा। सब्सिडी वाले उपभोक्ताओं को अब एक सिलेंडर के लिए 28 रुपए अतिरिक्त चुकाने पड़ेंगे। एक सिलेंडर के लिए अब 583 रुपए देने होंगे।
जबकि नॉन सब्सिडी वाले उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर के लिए 590 रुपए देने होंगे। रसोई गैस की बड़ी हुई कीमतें रविवार से लागू हो गयी हैं।
रसोई गैस पर महंगाई की मार
गैस की कीमत प्रतिमाह बढ़ती और घटती रहती हैं। पिछले तीन माह से लगातार रसोई गैस की कीमतों में कमी हो रही थी। त्योहार के सीजन में रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ महंगाई की मार पड़ेगी।
अक्टूबर में सब्सिडी वाले उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर के लिए 555 रुपए देने पड़ रहे थे मगर अब 583 रुपए देने पड़ेंगे।
जबकि नान सब्सिडी वाले उपभोक्ताओं को पहले 561 रुपए देने पड़ रहे थे अब उन्हें 590 रुपए देने पड़ेंगे। सब्सिडी वाले उपभोक्ताओं के खाते में 145 रुपए बैंक खाते में जाएंगे।