फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lpg gas easy card detail

अब इस कार्ड से गैस सिलिंडर की आपूर्ति में नहीं होगी हेराफेरी, बस 20 रुपये करना होगा भुगतान

Fri, 07 Jun 2019 02:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 07 Jun 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
lpg gas easy card detail
फाइल फोटो

रसोई गैस को लेकर होने वाली तमाम परेशानियों से अब लोगों को मुक्ति मिलने जा रही है। अब आपके घर तक गैस सिलिंडर की आपूर्ति में न देरी होगी और न सब्सिडी के लिए गैस एजेंसी के चक्कर काटने पड़ेंगे। साथ ही अब आपको कूपन बुक और वाउचर संभालने की भी जरूरत नहीं होगी। यह मुमकिन होगा ईजी गैस कार्ड की मदद से।

विज्ञापन


फिलहाल हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड के ग्राहकों को यह सुविधा मिलेगी। इस कार्ड के लिए उपभोक्ताओं को 20 रुपये का भुगतान करता होगा। इस पर 16 अंकों की संख्या दर्ज रहेगी। यह कार्ड आपके बैंक खाते और आधार कार्ड से भी लिंक होगा। इसकी मदद से आप ऑनलाइन भुगतान भी कर सकेंगे। इस पूरी प्रक्रिया पर निगरानी रखने के लिए कंपनी ने खास सॉफ्टवेयर बनाया है। 

विज्ञापन

ऐसे काम करेगा कार्ड

ईजी गैस कार्ड से बुकिंग होने के बाद एजेंसी का कर्मचारी सिलिंडर लेकर आपके घर पहुंचेगा। कर्मचारी के पास एक स्मार्ट फोन होगा, जो स्वैप मशीन से जुड़ा होगा। इसकी मदद से कर्मचारी यह चेक करेगा कि ग्राहक ने सिलिंडर की बुकिंग की है या नहीं।

इसकी पुष्टि होने पर ग्राहक नकदी के अलावा डेबिट और क्रेडिट कार्ड से बिल का भुगतान कर सकेगा। भुगतान करते ही डीलर के स्मार्ट फोन पर एक मैसेज आएगा। इसमें यह दर्ज होगा कि किस इलाके में किस उपभोक्ता को सिलिंडर की डिलीवरी की गई है। 

गैस की नहीं होगी हेराफेरी

उपभोक्ता अक्सर शिकायत करते हैं कि बुकिंग के बावजूद उन्हें सिलिंडर नहीं मिला। लेकिन, ईजी गैस कार्ड से यह समस्या खत्म हो जाएगी। कर्मचारी का मोबाइल जीपीएस से कनेक्ट होगा। इससे यह पता चल सकेगा कि उसने सिलिंडर की आपूर्ति कब और कहां की। 

तेल कंपनियों की ओर से यह पहल ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए की जा रही है। इस कड़ी में तेल कंपनियों ने एजेंसियों के लिए भी कई मानकों में बदलाव किए हैं। 

विज्ञापन

जल्द ही कार्ड मिलेंगे

नए नियमों के अनुसार यदि कोई एजेंसी पांच सौ नए उपभोक्ताओं को गैस कनेक्शन बांटती है तो इनमें से सौ ऐसे होने चाहिए जो भुगतान ऑनलाइन करें।

ईजी गैस कार्ड की कवायद शुरू हो गई है। टीम काम कर रही है। उपभोक्ताओं के अकाउंट मैप किए जा रहे है। जल्द ही कार्ड वितरित किए जाएंगे।
- अमित कुमार, एरिया मैनेजर, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed