{"_id":"5da15fbd8ebc3e01816734a9","slug":"lpg-gas-consumers-relief-after-knowing-this-instruction-of-indian-oil-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन ऑयल कंपनी के इस निर्देश को जानने के बाद एलपीजी गैस उपभोक्ता लेंगे राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडियन ऑयल कंपनी के इस निर्देश को जानने के बाद एलपीजी गैस उपभोक्ता लेंगे राहत की सांस
Sat, 12 Oct 2019 10:39 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 12 Oct 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारी सीजन के चलते अब छुट्टी के दिन (रविवार व सोमवार) भी उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलिंडर मिलेगा। इस संबंध में इंडियन ऑयल कंपनी ने जिले की सभी गैस एजेंसियों को निर्देश जारी किए हैं। सभी एजेंसी संचालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि बुकिंग के 24 घंटे के भीतर उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर की डिलिवरी की जाए।
विज्ञापन
जिले में इंडियन ऑयल कार्पोरेशन की 36 गैस एजेंसियां हैं। जिनसे रोजाना करीब 10 हजार सिलिंडरों की सप्लाई होती है। कुछ दिन पहले समय के लिए लोनी प्लांट से गैस नहीं आने के चलते बीते कुछ दिनों से दून में रसोई गैस की किल्लत हो गई थी। 10-15 दिनों में गैस की डिलिवरी हो पा रही थी। बृहस्पतिवार को सभी एजेंसियों से पर्याप्त मात्रा में गैस की सप्लाई की गई।
विज्ञापन
आईओसी के एरिया चीफ मैनेजर ने बताया कि उपभोक्ताओं की समस्या को देखते हुए अब करनाल, हरिद्वार, लोनी और काशीपुर प्लांट से गैस की आपूर्ति हो रही है। अब सभी गैस एजेंसियों को छुट्टी के दिन भी गैस की डिलीवरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन