फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lpg gas agency give new service to the customer

अब हर गैस एजेंसी में मिलेगी ये सुविधा, सुनकर खुश हो जाएगा आपका दिल

Sun, 02 Sep 2018 09:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 02 Sep 2018 09:17 AM IST
विज्ञापन
lpg gas agency give new service to the customer
lpg gas

अब हर गैस एजेंसी में ग्राहकों को ये नई सुविधा मिलेगी। जिसके बाद ग्राहकों का दिल खुश हो जाएगा। 

विज्ञापन


गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) की हर गैस एजेंसी पर अब कैशलेस सिस्टम मिलेगा। जीएमवीएन की 72 गैस एजेंसियों में पाश मशीन लगा दी गई हैं।

इन एजेंसियों पर भीम एप, पेटीएम जैसे विकल्पों को आजमाकर उपभोक्ता कैशलेस भुगतान कर सकेगा।
 

आईडीएफसी बैंक के साथ मिलकर कैशलेस सिस्टम के लिए कदम आगे बढ़ाया

lpg gas agency give new service to the customer
cashless transaction

निगम ने आईडीएफसी बैंक के साथ मिलकर कैशलेस सिस्टम के लिए कदम आगे बढ़ाया है। इन एजेंसियों में उपभोक्ता के सामने नगद भुगतान का विकल्प भी बना रहेगा। हालांकि कोशिश कैशलेस सिस्टम को प्रोत्साहित करने की ही रहेगी।

निगम की प्रबंध निदेशक ज्योति नीरज खैरवाल ने प्रेस कान्फ्रेंस में शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निगम की बड़ी गैस एजेंसियों में तीन से लेकर चार सौ सिलेंडरों की रोजाना बिक्री होती है। गैस एजेंसियों में चार से पांच लाख का रोजाना का ट्रांजेक्शन है।

कैश हैंडलिंग और रिकार्ड मेंटेन करने के लिहाज से भी कैशलेस सिस्टम को शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा व्यवस्था में 13 दिन बाद पता चलता है कि किस गैस एजेंसी में क्या बिक्री हुई। इस सिस्टम से रोजाना का अपडेट मिला करेगा। उन्होंने कहा कि कोशिश भीम एप के प्रमोशन की ज्यादा होगी, क्योंकि इससे कैश बैक भी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों में फ्री वाई-फाई जोन

lpg gas agency give new service to the customer
WiFi

जीएमवीएन की 72 गैस एजेंसियों में से चार लगातार घाटे में चल रही है। ये एजेंसियां त्यूनी, पोखड़ा, यमकेश्वर और कालागढ़ की है। प्रबंध निदेशक के अनुसार, जिस वक्त ये गैस एजेंसियां शुरू हुई थीं, तब प्रतियोगी माहौल उतना नहीं था। मगर बदलते समय का इन पर ज्यादा असर पड़ा है।

फिर भी कोशिश की जा रही है कि इनकी स्थिति सुधरे। प्रबंध निदेशक के मुताबिक, त्यूनी और पोखड़ा में कैशलेस सिस्टम को शुरू करने में इंटरनेट कनेक्शन की वजह से दिक्कतें आ रही हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नई गैस एजेंसी खोलने की कोई गुंजाइश नहीं है।

जीएमवीएन के इस वक्त दो पेट्रोल पंप चल रहे हैं। ये दोनों चमोली जिले में है। एक गोपेश्वर, तो दूसरा पीपलकोटी में। इन दोनों पेट्रोलपंपों में कैशलेस सिस्टम पहले से लागू किया गया है। प्रबंध निदेशक के अनुसार, यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देने और निगम के पंप में आने के लिए प्रेरित करने की कोशिश है। इस क्रम में अगले यात्रा सीजन में दोनों जगह फ्री वाई-फाई जोन स्थापित करने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed