फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lpg cylinder blast During Cooking in House Pithoragarh Owner Scorched

खाना बनाते वक्त सिलिंडर फटने से दो मंजिले मकान में लगी आग, भवन स्वामी बुरी तरह झुलसा

Wed, 02 Oct 2019 08:28 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 02 Oct 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
Lpg cylinder blast During Cooking in House Pithoragarh Owner Scorched
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में खाना बनाने के दौरान गैस रिसाव के बाद सिलिंडर फटने से दो मंजिले मकान में आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में भवन स्वामी भी झुलस गया। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मकान पूरी तरह से जल जाने से परिवार सड़क पर आ गया है। 

विज्ञापन


 नाकोट के मझेड़ा गांव निवासी गोपाल राम पुत्र बहादुर राम मंगलवार को दिन में लगभग एक बजे खाना पका रहे थे। इसी दौरान सिलिंडर ने आग पकड़ ली। आग बुझाने के प्रयास में गोपाल राम बुरी तरह से झुलस गए।
विज्ञापन


आग के विकराल रूप लेते देख गोपाल राम ने खिड़की से बाहर छलांग लगा दी। इसी बीच सिलिंडर जोर के धमाके के साथ फट गया। सिलिंडर के धमाके से आसपास अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर पाया काबू

ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक घर में रखा अधिकांश सामान जलकर राख गया। सूचना मिलने पर जिला मुख्यालय से फायर ब्रिगेड और 108 एंबुलेंस नाकोट पहुंची। इसके बाद फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग से घर में रखा सामान, राशन और कपड़े सहित सब कुछ जल गया।  

झुलसे गोपाल राम को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। गोपाल राम के पुत्र कामेश ने बताया कि आग लगने से उसके सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र भी जल गए हैं। कामेश ने बताया कि मकान के तीनों कमरे जल जाने से उनके पास रहने का ठिकाना भी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed