फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lover couple consumed poison in Muzaffarnagar, youth died girl serious Dehradun uttarakhand news

Dehradun: नई दुनिया बसाने का ख्वाब लेकर घर से निकले थे प्रेमी युगल, कार में इस हाल में मिले दोनों

Thu, 23 Mar 2023 05:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 23 Mar 2023 05:05 PM IST
सार

कार के अंदर से दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई, जबकि युवती जिंदगी और मौत से जूझ रही है। मृत युवक की पहचान अमनदीप जायसवाल निवासी एमडीडीए कॉलोनी के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Lover couple consumed poison in Muzaffarnagar, youth died girl serious Dehradun uttarakhand news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

दून के प्रेमी युगल ने मुजफ्फरनगर-दून हाईवे पर कार में जहर खा लिया। इसमें युवक की मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर हालत में है। युवती को हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्रेमी पहले से शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता बताया जा रहा है। दोनों के परिजन मुजफ्फरनगर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस को मुजफ्फरनगर-देहरादून हाईवे के किनारे कार में एक युवक और युवती के बेहोशी की हालत में पड़े होने की सूचना मिली थी। कार के अंदर से दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई, जबकि युवती जिंदगी और मौत से जूझ रही है। मृत युवक की पहचान अमनदीप जायसवाल निवासी एमडीडीए कॉलोनी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


युवती का नाम पल्लवी है। उसका परिवार इंद्रेशनगर देहरादून में रहता है। पुलिस के मुताबिक अमनदीप शादीशुदा होने के साथ दो बच्चों का पिता था। वह देहरादून में फाइनेंस के साथ एक मोबाइल की दुकान पर काम करता था। युवती भी एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों को प्रेम परवान न चढ़ने का हुआ अहसास 
अमनदीप और पल्लवी के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों 20 मार्च को अपनी नई दुनिया बसाने के इरादे से घर से निकले थे। पुलिस मानकर चल रही है कि देहरादून से मुजफ्फरनगर पहुंचते ही दोनों को अपना प्रेम परवान न चढ़ने का अहसास हो गया था।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पूर्णागिरी धाम में बड़ा हादसा, कई लोगों को कुचलता हुआ चला गया वाहन, पांच लोगों की मौत, सात घायल

तभी उन्होंने अपनी जीवनलीला समाप्त करने का फैसला लिया। कार से जहरीले पदार्थ की शीशी भी बरामद हुई है। पुलिस ने अमनदीप के शव को मुजफ्फरनगर के जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। शव का आज (बृहस्पतिवार) पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed