फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Love couple murder in ghaziabad dead Boy connection with uttarakhand

डबल मर्डर: प्रेमी जोड़े की हत्या से परिवार में मचा कोहराम, पांच साल पहले ही गांव आया था अन्नू 

Tue, 26 Mar 2019 10:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 26 Mar 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
Love couple murder in ghaziabad dead Boy connection with uttarakhand
मंदिर परिसर में पड़े प्रेमी जोड़े के शव - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

गाजियाबाद में हुए गोलीकांड में मृत अन्नू चौहान का मूल गांव नेपाल सीमा से लगे ध्यांण गांव में है। अन्नू चौहान के पिता खुशाल सिंह 1971 में गांव छोड़कर ऋषिकेश में बस गए थे। वर्तमान में वह यमकेश्वर तहसील के मोहनचट्टी में रह रहे थे। जहां उन्होंने मुर्गी फार्म खोला था। अन्नू के पिता खुशाल सिंह ने बताया कि उनके गांव में पानी नहीं था। 

विज्ञापन


इस समस्या के चलते वहां रहने वाले छह परिवारों ने गांव छोड़ दिया था। अब सभी मकान खंडहर हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब कुल देवता की पूजा के लिए जब गांव जाते हैं तो मंदिर की धर्मशाला में ठहरते हैं। 
विज्ञापन


पांच साल पहले उनका परिवार ध्यांण गांव आया था। कुमाऊं रेजीमेंट से सेवानिवृत्त खुशाल सिंह ने बताया कि उनकी चार बेटियों की शादी हो चुकी है। छोटा बेटा सुधीर हरिद्वार शांतिकुंज में कंप्यूटर की दुकान चलाता है। खुशाल सिंह ने कहा कि जब तक बेटे के कातिलों को सजा नहीं दिलाएंगे, वह चैन से नहीं बैठेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार सुबह गाजियाबाद जिले में प्रेमी-युगल की दिनदहाड़े साईं मंदिर में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। घटना गाजियाबाद जिले की कोतवाली थाना इलाके में हुई है। साईं उपवन के पास एक मंदिर में सुबह इस घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, प्रेमी युगल साईं उपवन के पास स्थित साईं मंदिर में साढ़े सात बजे दर्शन करने गए थे। 

दर्शन कर वापस लौटते समय अज्ञात शख्स ने मंदिर परिसर में ही उन्हें गोलियों से भून दिया। आरोपी घटना स्थल से फरार हो गया। मंदिर में मौजूद पुजारी व अन्य लोगों ने गोलियों की आवाज सुनकर बाहर आकर देखा तो दोनों जमीन पर लहूलुहान हालत में पड़े थे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed