फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Love Couple Jump into River and Commit Suicide in haldwani

युवक ने नाबालिग प्रेमिका संग गौला पुल से कूदकर दी जान, छह महीने से चल रहा था प्रेम प्रसंग

Tue, 14 Jan 2020 08:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 14 Jan 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Love Couple Jump into River and Commit Suicide in haldwani
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड में हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने सोमवार शाम अपनी नाबालिग प्रेमिका के साथ गौला पुल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच करीब छह महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों की डांट से नाराज होकर दोनों के आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। मूल रूप से नूरपुर अमरिया पीलीभीत निवासी आसिफ (22) यहां जवाहर नगर फरहान मस्जिद के पास परिवार संग किराए के मकान में रहता था।

विज्ञापन


वह पेंटर था। करीब छह महीने पहले क्षेत्र में ही परिवार संग किराए पर रहने वाली किशोरी के संपर्क में आया और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि किशोरी दूसरे संप्रदाय की थी। चार महीने पहले दोनों के परिजनों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने दोनों के मिलने पर पाबंदी लगा दी। इसके बाद भी दोनों मिलते रहे। इधर, कुछ दिन पहले किशोरी की मकान मालकिन को दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में पता चला तो उसने भी समझाया।
विज्ञापन


मकान मालिक अफसर अली ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे किशोरी चावल खरीदने की बात कहकर घर से निकली थी। करीब आधे घंटे बाद ही उन्हें किशोरी और आसिफ के हल्द्वानी गौला पुल से कूदकर खुदकुशी करने की सूचना मिली। गौला में पत्थरों से सिर टकराने से दोनों की मौत हो गई। आसिफ सात भाई बहनों में सबसे छोटा था। किशोरी चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी और कभी स्कूल भी नहीं गई। उसके माता-पिता भी मजदूरी करते हैं। पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चावल खरीदने की बात सुनकर शुरू हुई किशोरी की खोजबीन

किशोरी करीब साढ़े पांच बजे घर से चावल खरीदने की बात कहकर निकली थी जबकि किशोरी के मकान मालिक अफसर अली ने एक दिन पहले ही किशोरी के परिजनों के लिए 20 किलो चावल खरीदवाया था। इसी बीच अफसर अली ने किशोरी के परिजनों संग आसिफ के बारे में भी पता किया तो वह भी घर पर नहीं था। इस पर अफसर अली और किशोरी के परिजन किशोरी की तलाश में जुट गए।

20 मिनट में मिल सके शव
करीब छह बजे बनभूलपुरा थाना पुलिस को युवक और किशोरी के पुल से कूदकर आत्महत्या करने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस को अंधेरे के कारण करीब 20 मिनट तक शव खोजने में मेहनत करनी पड़ी। एसओ सुशील कुमार ने बताया कि दोनों पुल के बीचोंबीच से कूदे जिससे शव भी नदी के बीच से बरामद हुए।

सोमवार शाम एक व्यक्ति ने बनभूलपुरा थाने में लड़का-लड़की के हल्द्वानी गौला पुल से कूदकरआत्महत्या करने की सूचना दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच छह महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों की डांट से दोनों के आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।
-सुशील कुमार, बनभूलपुरा थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed