फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   love between chachi and nephew murder in haridwar

अवैध संबंध के इस मामले से दहल गई देवभूमि, 20 साल छोटे लड़के लिए बर्बाद कर दिया परिवार

Wed, 30 Jan 2019 09:07 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal कुणाल दरगन, अमर उजाला, हरिद्वार
कुणाल दरगन, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 30 Jan 2019 09:07 AM IST
विज्ञापन
love between chachi and nephew murder in haridwar
murder

देवेंद्र उर्फ टीटू हत्याकांड का मास्टर माइंड मंजीत हाल फिलहाल ही कुवैत से लौटा था। कुवैत में रहने के दौरान ही मंजीत ने अपने दूर के रिश्ते में चाचा लगने वाले देवेंद्र की हत्या की साजिश का ताना बाना बुन लिया था। योजनाबद्ध ढंग से ही उसने चाची से प्रेमिका बनी रीना एवं दोस्त रवि के संग मिलकर हत्याकांड को अंजाम भी दे डाला, लेकिन चंद घंटों में ही पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी को सुलझा दिया।

विज्ञापन


दरअसल, मंजीत की अपनी रिश्ते की चाची (उम्र करीब 42 साल बताई जा रही) से प्रेम की शुरुआत करीब एक साल पहले हुई थी। 22 वर्षीय मंजीत कुछ समय पूर्व ही कुवैत में नौकरी के लिए गया था, उसका पिता राज सिंह कुवैत में ही नौकरी करता है। इस दौरान उसका प्रेमिका रीना से संपर्क लगातार बना रहा।

विज्ञापन

रीना घर पर नहीं मिली

कुवैत में तबीयत बिगड़ने के चलते मंजीत कुछ दिन पूर्व घर वापस लौट आया था। उसने सिडकुल की एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत अपने दोस्त रवि को हत्याकांड को अंजाम देने में अपनी योजना में शामिल किया। 24 जनवरी को मंजीत देहरादून में देवेंद्र के घर ही ठहरा था और अगले दिन वापस लौट आया था।

उसे पता था कि देवेंद्र 25 जनवरी को हरिद्वार आएगा, लिहाजा उसने हत्याकांड को अंजाम देने की ठान ली। योजना के मुताबिक चाचा की हत्या भी कर दी। मगर रविवार को देवेंद्र की गुमशुदगी की पड़ताल करने जब पुलिस गांव पहुंची तो रीना घर पर नहीं मिली। पता चला कि मंजीत भी घर से गायब है। ऐसे में पुलिस का संदेह गहरा गया।

कोर्ट मैरिज करना चाहता था मंजीत 

पुलिस ने मंजीत के करीबी दोस्त रवि को जब गिरफ्त में लिया तो पूरे हत्याकांड का परत दर परत खुलासा होता चला गया। बकौल एसओ देवराज शर्मा कि आरोपी रवि ने पूछताछ में बताया कि मंजीत ने कुवैत में ही हत्या की योजना तैयार कर ली थी।  

चाचा का कत्ल कर चुका मंजीत अपनी चाची रीना से शादी करना चाहता था, लेकिन शादीशुदा होना ही उनके एक होने में आड़े आ रहा था। पूछताछ में रवि ने कबूला कि मंजीत ने कोर्ट मैरिज करने की बात रीना के सामने रखी थी, लेकिन रीना ने उसे खारिज कर दिया था। रीना का कहना था कि वह शादीशुदा होते हुए दूसरी शादी नहीं कर सकती है। ऐसे में मंजीत ने रीना के साथ मिलकर चाचा की हत्या करने की साजिश रची थी।

विज्ञापन

बेटी से चंद साल ही बड़ा प्रेमी

अपने से कई साल छोटे युवक के प्रेम कर बैठी रीना की बेटी उसके युवा प्रेमी से कुछ ही साल छोटी है। रीना की बेटी इंटर की पढ़ाई कर चुकी है। इसके अलावा रीना के दो बेटे भी हैं। बकौल एसओ देवराज शर्मा कि मंजीत 21-22 साल का है और रीना की बेटी 18 साल की हो चुकी है।  

सीडीआर से जोड़ेंगे हत्याकांड के तार
देवेंद्र हत्याकांड के तार जोड़ने के लिए पुलिस अब हत्याकांड में शामिल आरोपियों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड भी निकालने जा रही है। उसी के आधार पर पूरे हत्याकांड के खुलासे के तार जोड़े जाएंगे। सीआईयू से इसकी मदद ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed