फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   love affair through instagram girl run away from home

इंस्टाग्राम पर चैटिंग से परवान चढ़े प्यार की खातिर छात्रा ने छोड़ा बाबुल का घर, लेकिन प्रेमी मुकरा

Tue, 07 Aug 2018 09:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 07 Aug 2018 09:01 PM IST
विज्ञापन
love affair through instagram girl run away from home
प्रेम

दिल्ली निवासी हाईस्कूल की छात्रा को हल्द्वानी के एक फार्मेसिस्ट से इंस्टाग्राम पर ऐसी दिल्लगी हुई कि चार माह में ही वह घर-परिवार छोड़ आई। मंगलवार सुबह किशोरी बस में सवार हुई, जिसका पीछा करते हुए परिजनों ने उसे रुद्रपुर में पकड़ लिया। हल्द्वानी कोतवाली में प्रेमी ने किशोरी को साथ रखने से मना कर दिया। इस पर छात्रा को उसके पिता दिल्ली लेकर चले गए।

विज्ञापन


दिल्ली के केशवपुरम निवासी 15 वर्षीय छात्रा अप्रैल में इंस्टाग्राम के माध्यम से सुशीला तिवारी अस्पताल के एक फार्मेसिस्ट के संपर्क में आई। दोनों की बातें होने लगीं और चार माह में ही दोनों एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे। इस पर किशोरी सोमवार रात को बिना बताए फार्मेसिस्ट से मिलने के लिए दिल्ली से बस में सवार हो गई। इसकी भनक लगते ही किशोरी के परिजनों ने दिल्ली के मुखर्जी नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई और बेटी की तलाश में बस का पीछा करते हुए रुद्रपुर पहुंचे, जहां उन्होंने बस को रोककर किशोरी को उतार लिया।
विज्ञापन


बाद में परिजन किशोरी को हल्द्वानी कोतवाली लेकर आए और पुलिस ने फार्मेसिस्ट प्रेमी को भी बुलाया। पूछताछ में फार्मेसिस्ट ने बताया कि किशोरी उससे हमेशा कहती थी कि वह मुझसे प्रेम करती है और अपना घर छोड़कर मेरे पास आना चाहती है लेकिन उसने ऐसा करने से मना कर दिया। दो-तीन दिन पहले भी किशोरी ने उसके पास आने की बात कही थी। कोतवाली में फार्मेसिस्ट ने किसी भी प्रकार के राजीनामा से इनकार कर दिया। इसके बाद पिता बेटी को लेकर दिल्ली चले गए। कोतवाल केआर पांडे का कहना है कि फार्मेसिस्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं है। इस कारण उसे पूछताछ कर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमिका को दिए थे 5000 रुपये
फार्मेसिस्ट के पिता ने बताया कि उनका बेटा घर में पैसे नहीं देता, लेकिन दिल्ली निवासी छात्रा को उसने 5000 रुपये दिए थे। इधर, पुलिस ने बताया कि किशोरी ने भी घर से निकलने से पहले अपनी मां के खाते से 5000 रुपये ट्रांसफर करने की कोशिश की थी, लेकिन उसे सफलता नहीं मिल सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed