{"_id":"5953c7ef4f1c1b24638b46f2","slug":"lots-of-waste-in-rishikesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा के प्रवेश द्वार पर कचरे के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा के प्रवेश द्वार पर कचरे के ढेर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Wed, 28 Jun 2017 08:44 PM IST
विज्ञापन
waste in rishikesh
- फोटो : amarujala
तीर्थनगरी में स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां चारधाम यात्रा के प्रवेशद्वार पर ही उड़ रही हैं। दून मार्ग पर एक खाली प्लॉट के सामने कूड़े कचरे का ढेर पड़ा हुआ है। इन दिनों यात्रा सीजन चल रहा है और बाहरी प्रांतों से पर्यटक तीर्थनगरी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
लेकिन नगर के सबसे व्यस्ततम दून मार्ग के किनारे आबादी के बीच एक खाली प्लॉट के सामने गंदगी का ढ़ेर तीर्थनगरी की छवि को धूमिल कर रहा है। क्षेत्रीय सभासद मनीष शर्मा ने बताया कि कूड़ा निस्तारण की उपयुक्त जगह नहीं होने से लोग कूड़े कचरे को खाली प्लाट पर डंप करते हैं।
विज्ञापन
प्लॉट में डंप गंदगी को एकत्रित कर सड़क के किनारे जमा किया जाता है, जहां से पालिका का वाहन कूड़े का उठान करता था। सभासद ने बताया कि पिछले काफी समय से पालिका कूड़े कचरे को नहीं उठा रही है, जिससे मार्ग किनारे गंदगी का ढेर लग गया है।
विज्ञापन
बारिश से कूड़ा कचरा सड़ रहा है, और गंदगी मार्ग पर फैल रही है। इस मामले में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी महेंद्र यादव ने बताया कि अभी देहरादून मीटिंग पर हूं, इसलिए अभी कुछ नहीं बता सकता।