{"_id":"668b2c2da2a32d31070fafa4","slug":"lord-jagannaths-grand-rath-yatra-took-place-in-mussoorie-dehradun-news-c-5-1-drn1031-450734-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मसूरी में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मसूरी में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
विज्ञापन
मसूरी में रविवार को तीसरी बार भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। लंढौर में भगवान जगन्नाथ, बलराम, सुभद्रा की पूजा-अर्चना और भोग लगाने के बाद भगवान जगन्नाथ के जयकारों के बीच रथयात्रा शुरू हुई। बारिश में भी काफी संख्या में श्रद्धालु रथयात्रा में शामिल हुए।
लंढौर श्री सनातन धर्म मंदिर से रथ यात्रा शुरू हुई। कुलड़ी, माल रोड से होते हुए रथयात्रा लाइब्रेरी श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुंची। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर रथयात्रा का स्वागत किया। लंढौर श्री सनातन धर्म मंदिर समिति की ओर से प्रसाद वितरण किया गया। लंढौर बाजार खाटू श्याम के भक्तों ने कढ़ी-चावल, खीर और कुलड़ी ग्रीन चौक पर श्री राम सेवा समिति की ओर से जलेबी वितरण की गई। मधुबन आश्रम ऋषिकेश अध्यक्ष परमानंद दास ने कहा कि भगवान जगन्नाथ सबके स्वामी हैं। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मोहन पेटवाल, अरविंद सेमवाल, अनिता सक्सेना, गुड्डी देवी, प्रमिला नेगी, जगजीत कुकरेजा, जोगेंद्र सिंह कुकेरजा, वैभव तायल, संदीप अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, अनिल गोयल, सतीश ढौंढियाल, अनुज तायल आदि मौजूद रहे।