फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   loot with teacher house divyang sister hostage

शिक्षक की बहन मूक बधिर को बंधक बनाकर लाखों की लूट, ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाए आरोप

Sat, 30 Nov 2019 06:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 30 Nov 2019 06:44 PM IST
सार

  • ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया मामला दर्ज करने में लेटलतीफी का आरोप
  • घर में अकेले थी मूक बधिर, मेला देखने गए थे अन्य सदस्य
  • सीओ से की जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग 

विज्ञापन
loot with teacher house divyang sister hostage
पुलिस के पास पहुंचे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव कुट्ठा में दिन दहाड़े एक मूक बधिर महिला को बंधक बनाकर लाखों रुपये की लूटपाट की गई है। घटना के समय महिला घर पर अकेली थी। पुलिस ने मामले में शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है, वहीं ग्रामीणों ने पुलिस पर मामले में मुकदमा दर्ज करने में लेटलतीफी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने सीओ से मुलाकात कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।

विज्ञापन


पांच किमी दूर कुट्ठा गांव में चोरों ने फिल्मी अंदाज में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। सबली की बूढ़ाकेदार में शिक्षक हैं। सबली ने बताया कि बुधवार 27 नवंबर को वे अपने परिवार को बूढ़ाकेदार मेले में ले गए थे। घर में उनकी मूक बधिर बहन ऐला देवी (55) अकेली थी।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शाम करीब पांच बजे पड़ोस की भाभी को फोन कर भैंस का दूध दुहने के लिए को कहा, जब वह घर गई तो कमरे से आवाज सुनकर उन्होंने दरवाजा खोला। जहां उन्होंने देखा कि मूक बधिर के हाथ-पांव बांधकर और मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसे बाक्से में बंद किया हुआ था। इससे घबराई महिला ने उसे बाहर निकालकर गांव वालों को बुलाया और सबली के साथ ही पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया

सबली ने बताया कि रात साढ़े आठ बजे वह घर पहुंचे, तो दूसरे कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा हुआ था। चोर अलमारी में रखे 90 हजार रुपये नकदी के साथ ही एक सोने की नथ, दो अंगूठी, एक चेन, पांच जोड़ी कुंडल, पायल और दो लौंग ले गए। ऐला देवी ने बताया कि दो चोर घर में घुसे थे।

शिक्षक सबली ने आरोप लगाया कि घटना के दिन ही पुलिस पहुंच गई थी। तहरीर के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया, जिससे चोर पुलिस के हाथ अभी तक नहीं लग पाए हैं। उन्होंने सीओ से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की है।

इस मौके पर प्रधान शांति देवी, वीना देवी, रागिनी भट्ट, भूपेंद्र सिंह, कैलाश भट्ट, मखनी देवी आदि मौजूद थे। उधर, पुलिस उपाधीक्षक जूही मनराल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर चोरों के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्रामीण चारों को पकड़ने में सहयोग करें। गांव में कोई संदिग्ध घूमते हुए दिखाई देते हैं, तो पुलिस को सूचना दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed