फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   loot with Executive Officer in Dehradun-Saharanpur Passenger Train

लक्सर में देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन में अधिशासी अधिकारी से लूट      

Mon, 22 Oct 2018 08:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर Updated Mon, 22 Oct 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
loot with Executive Officer in Dehradun-Saharanpur Passenger Train
डेमो - फोटो : डेमो

अधिशासी अधिकारी से बदमाशों ने चलती ट्रेन में हजारों की नगदी और मोबाइल लूट ली। उनके शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गए। उन्होंने घटना की तहरीर हरिद्वार जीआरपी पुलिस को दी है। पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार, ज्वालापुर निवासी मोहम्मद गौहर हयात लक्सर नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी हैं। वे रोजाना ट्रेन से ड्यूटी पर आते-जाते हैं। शनिवार को भी वह डीएलएस देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन से घर लौट रहे थे। ट्रेन लेट होने के कारण लगभग बजे लक्सर रेलवे स्टेशन से ज्वालापुर के लिए रवाना हुई। मो. गौहर हयात ने जीआरपी के तहरीर देकर बताया कि बताया कि वह ट्रेन की सीट पर लेटे थे। जैसे ही ट्रेन एक्कड़ स्टेशन पर पहुंची तो बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते बदमाशों ने उनकी जेब से लगभग तीन हजार रुपये से अधिक की नगदी और मोबाइल फोन छीन लिया। मोहम्मद गौहर हयात ने जैसे ही शोर मचाया और बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए। उन्होंने हरिद्वार जीआरपी पहुंचकर घटना की तहरीर पुलिस को दी है। उधर, हरिद्वार जीआरपी थाना अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed