फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Loot in Four Medical Store near kashipur Government Hospital

काशीपुर: अस्पताल के गेट पर चार मेडिकल स्टोर में चोरों ने बोला धावा, लाखों का सामान लेकर हुए फरार

Thu, 30 Jan 2020 12:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 30 Jan 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
Loot in Four Medical Store near kashipur Government Hospital
मेडिकल स्टोर में चोरी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के काशीपुर में राजकीय चिकित्साल के गेट के पास चार मेडिकल स्टोर में देर रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने हाथ साफ कर दिया। अंधेरे का फायदा उठाकर चोर लाखों रुपये और दुकान में रखे प्रिंटर आदि सामान लेकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


घटना के बाद से ही पूरे इलके में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों का कहना है कि चोरी की यह वारदात राजकीय चिकित्सालय के गेट पर हुई, इससे पता चलता है कि अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था कितनी मुस्तैद है। वहीं, एक ही रात में चार दुकानों में चोरी कर बदमाशों ने पुलिस को भी चुनौती दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजकीय चिकित्सालय के गेट पर पंजाबी कॉलोनी निवासी गुरनाम सिंह के चार मेडिकल स्टोर हैं। बुधवार रात को कर्मचारी सभी मेडिकल स्टोर रोज की तरह ही बंद कर घर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज सुबह किसी ने जैसे ही मेडिकल स्टोर की स्थिति देखी तो दुकान स्वामी को फोन कर जानकारी दी। सूचना पाकर गुरनाम सिंह तत्काल मेडिकल स्टोर पहुंच गए और पुलिस को सूचित किया। मौके पर कटोराताल पुलिस चौकी से एसआई अमित शर्मा पहुंचे और दुकान का निरीक्षण किया। 

दीवार काटकर दुकान में घुसे थे चोर

पुलिस के अनुसार, चोर मेडिकल स्टोर के पीछे की ओर से एक दीवार काटकर मेडिकल स्टोर में घुसे थे। अंधेरा होने और दुकान बंद होने चलते चोरों ने इत्मीनान से चारों मेडिकल स्टोर में हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि दुकान में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं और सभी काम भी कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। 

गुरनाम सिंह ने बताया कि विवेक मेडिकल स्टोर से 35000 रुपये एक लैपटॉप एक प्रिंटर एक एल सी डी, मान्या सर्जिकल स्टोर से 80000 रुपये एक लैपटॉप एक प्रिंटर, जेनरिक औषधि केन्द्र से एक लैपटॉप 35000 रुपये और प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र से लैपटॉप और प्रिंटर चोरी हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed