फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Loot in Bank of baroda unsuccessful in nainital

बैंक में घुसकर चोरों ने काटा लॉकर का दरवाजा, लेकिन फिर हुआ कुछ ऐसा कि उलटे पैर भागे

Tue, 13 Feb 2018 12:18 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 13 Feb 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
Loot in Bank of baroda unsuccessful in nainital
loot demo pic

बैंक में चोरी के इरादे से घुसे बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। चोरी से पहले ही कुछ ऐसा हो गया कि वे उल्टे पैर भाग गए।

विज्ञापन


बैंक ऑफ बड़ौदा की कमोला शाखा की खिड़की तोड़कर चोर अंदर घुस गए। उन्होंने गैस कटर से लॉकर का दरवाजा भी काट दिया। हालांकि वे कैश नहीं ले जा सके।
रविवार रात ग्राम कमोला स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) की शाखा में चोरों ने धावा बोल दिया।

खिड़की तोड़ने के बाद चोर गैस कटर लेकर शाखा परिसर में घुस गए। उसके बाद लॉकर का दरवाजा काट दिया। उन्होंने लॉकर काटने का भी प्रयास किया, लेकिन वे अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके।

विज्ञापन

Loot in Bank of baroda unsuccessful in nainital

सोमवार सुबह बैंक खुलने पर ही घटना का पता चल सका। सूचना मिलने पर एएसपी अमित श्रीवास्तव, सीओ लोकजीत सिंह, एसओजी प्रभारी दिनेश पंत सहित थाना प्रभारी नरेश चौहान ने मौका मुआयना किया।

बैंक कर्मियों से पूछताछ की। कालाढूंगी पुलिस भी चोरों की तलाश में जुट गई है। हालांकि शाम तक बैंक प्रबंधन द्वारा घटना की लिखित सूचना थाने में नहीं दी गई थी। एसओजी प्रभारी दिनेश पंत ने बताया कि बैंक का लॉकर काटने में जिस तरह से गैस कटर का प्रयोग किया गया।

यह बाहर का गैंग हो सकता है, जिसमें स्थानीय लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। सारे बिंदुओं को ध्यान में रखकर खोजबीन की जा रही है। बैंक में लगे सीसीटीवी से अहम सुराग हाथ लग सकता है, जिसके लिए पुलिस ने बैंक प्रबंधन से सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने को कहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस शाखा में दो बार लूट होने के बावजूद सुरक्षा के उपाय न होना बैंक प्रबंधन की लापरवाही उजागर कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed