यहां तो बदमाशों ने भिखारी को भी नहीं छोड़ा, बाइक पर आए और लूट ले गए भीख में मांगी हुई सारी रकम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह हैरत की ही बात है कि बदमाशों ने भिखारी को भी नहीं छोड़ा। होटल के सामने भीख मांग रहे दिव्यांग भिखारी को बदमाशों ने लूट लिया। दिव्यांग की जेब से बदमाशों ने जबरन 3500 रुपये निकाल लिए।
जैसे-तैसे पीड़ित चौकी पहुंचा और पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।घटना मंगलवार दोपहर शहर कोतवाली क्षेत्र की है। चौकी प्रभारी धारा कुलदीप पंत ने बताया कि मूलरूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला सुरेश तोमर देखने में अक्षम है।
वह क्षेत्र में भीख मांगकर गुजारा करता है। मंगलवार दोपहर वह दून व्यू होटल के सामने भीख मांग रहा था। इसी दौरान तीन बदमाश आए और उसे जबरन उठा लिया। उन्होंने जेब से 3500 रुपये निकाले और फरार हो गए।
पंत ने बताया कि सुरेश मंगलवार देर शाम चौकी पहुंचा और शिकायत की। उसने बताया कि काफी समय से भीख मांग-मांग कर उसने यह रकम जमा की थी। उसकी शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की पास ही के एक सीसीटीवी फुटेज में तस्वीरें कैद हुई हैं, जिनके आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।