फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lookout Notice may issue for Gupta brothers south africa

गुप्ता बंधुओं का लुकआउट नोटिस जारी करने की तैयारी, दून पहुंचे CA ने दिया आय-व्यय का ब्योरा

Wed, 14 Mar 2018 12:17 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 14 Mar 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
Lookout Notice may issue for Gupta brothers south africa
gupta brothers

आयकर विभाग के शिकंजे में फंसे गुप्ता बंधुओं की आय-व्यय का ब्योरा देने के लिए दिल्ली से उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट दून पहुंचे। उन्होंने कुछ ब्योरा आयकर विभाग को उपलब्ध कराया है। अब विभाग इसके वेरिफिकेशन में जुट गया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही गुप्ता बंधुओं की 94 प्रॉपर्टी की भी जांच पड़ताल तेज कर दी गई है। उधर, गुप्ता बंधुओं के भारत न पहुंचने पर आयकर विभाग लुकआउट सर्कुलर जारी करवाने पर भी विचार कर रहा है।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका की राजनीति में भूचाल लाने वाले सहारनपुर के गुप्ता बंधु(अतुल गुप्ता, अजय गुप्ता और राजेश गुप्ता) के सहारनपुर और देहरादून स्थित आवास पर आयकर विभाग ने छापा मारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते सप्ताह देहरादून में आयकर विभाग ने 80 घंटे से ज्यादा तक पूछताछ की थी। इस दौरान गुप्ता बंधु की ओर से दो चार्टर्ड अकाउंटेंट आए थे लेकिन जब उनसे रिकॉर्ड मांगा गया था तो वह गायब हो गए थे।

एक्सवाईजेड से खुलेगा राज

Lookout Notice may issue for Gupta brothers south africa
gupta brothers house

सूत्रों के मुताबिक अब दोबारा चार्टर्ड अकाउंटेंट ने आयकर विभाग में हाजिरी दी। उन्होंने गुप्ता बंधुओं की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई है। इसके तहत उनके किन खातों से क्या लेनदेन हुआ है। किसके नाम कितना पैसा कहां से आया है।

कितनी प्रॉपर्टी कितने दामों में खरीदी है। इस सबकी जानकारी आयकर विभाग को रिटर्न के तौर पर दिखाई गई है। अब आयकर विभाग इस रिटर्न के वेरिफिकेशन में जुट गया है। इसके तहत यह भी देखा जा रहा है कि कितने करोड़ की हेराफेरी की गई है।

उधर, विभाग ने गुप्ता बंधुओं की 94 प्रॉपर्टी की जांच पड़ताल भी तेज कर दी है। भारी मात्रा में कागजात जब्त किए गए हैं। इनकी जांच की जा रही है। बैंक खातों की भी पड़ताल की जा रही है। उधर, चूंकि आयकर विभाग ने सात दिन में आकर जवाब देने के लिए समन जारी किया था।

गुप्ता बंधु दुबई में छिपे हुए हैं। इसलिए आयकर विभाग अब उनका लुकआउट सर्कुलर जारी कराने की कार्रवाई पर भी विचार कर रहा है। मामले में गुप्ता बंधुओं का पक्ष जानने का प्रयास किया गया लेकिन उनका कोई जवाब नहीं मिला। जब उनका पक्ष आएगा तो वह भी प्रकाशित किया जाएगा।

एक्सवाईजेड से खुलेगा राज
आयकर विभाग को गुप्ता बंधुओं की एक संस्था एक्सवाईजेड का भी पता चला है। इस संस्था के मार्फत तमाम लेनदेन किए गए हैं। अब आयकर विभाग इस संस्था से जुड़े हुए सभी लोगों को भी पूछताछ के लिए समन जारी करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed