फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Looking for ways to protect unborn children

अजन्मे बच्चों की रक्षा को खुद ढूंढ रहे रास्ते

Tue, 23 Jul 2013 08:31 AM IST
गंगा असनोड़ा थपलियाल
गंगा असनोड़ा थपलियाल Updated Tue, 23 Jul 2013 08:31 AM IST
विज्ञापन
Looking for ways to protect unborn children

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में अजन्मे बच्चों की रक्षा के लिए क्षेत्र के लोग अब खुद ही रास्ते ढूंढने लगे हैं।

विज्ञापन


किसी तरह आवाजाही के लिए खुली ब्रांच रूटों से समय से पहले ही श्रीनगर पहुंचकर केदार घाटी तथा अलकनंदा और पिंडर घाटी के लोगों ने अपने रिश्तेदारों के घर में शरण ले ली है। ताकि प्रसव सुरक्षित हो और जच्चा-बच्चा सकुशल घर लौट सकें।

उत्तराखंड आपदा की हर अपडेट के लिए क्लिक करें
विज्ञापन


आपदा प्रभावित क्षेत्रों में न तो अभी सड़कें ठीक हैं और न ही अस्पतालों में डॉक्टर हैं। बदलते मौसम तथा क्षेत्र में आई आपदा के कहर से डरे-सहमे लोग अजन्मे बच्चों के लिए कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहते। वह किसी तरह वाहनों की बुकिंग कर लंबे-लंबे रास्ते तय करके श्रीनगर तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेस अस्पताल में गुप्तकाशी क्षेत्र की कई गर्भवती महिलाएं चेकअप के लिए पहुंची हैं, जो प्रसव के लिए यहां अपने रिश्तेदारों के घर पर ठहरी हुई हैं। ताकि उनका प्रसव सुरक्षित हो सके।

बेस अस्पताल में आपदा प्रभावित क्षेत्रों से यहां प्रसव को पहुंची सभी महिलाओं को सकुशल बचा लिया गया है। किसी को भी रेफर करने की जरूरत भी नहीं पड़ी है।
- डा. देवनंदा चौधरी, विभागाध्यक्ष स्त्री एवं प्रसूति विभाग

कई आपदा प्रभावित क्षेत्रों से यहां आकर गर्भवती महिलाओं ने चेकअप कराया है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से वे समय से पहले ही अपने रिश्तेदारों के घर पर श्रीनगर के आस-पास ही ठहरी हुई हैं।
- डा. अमिता, स्त्री रोग विशेषज्ञ बेस अस्पताल

पूर्ति ने दिया स्वस्थ बच्ची को जन्म
श्रीनगर रुद्रप्रयाग जिले के रुद्रपुर गांव की पूर्ति का विवाह दो वर्ष पूर्व ल्वाणी गांव के सुबोध चंद्र बगवाड़ी से हुआ था। सुबोध केदारनाथ में लॉज चलाते थे। सुबोध भीषण बाढ़ में लॉज के भीतर ही दब गए। रिश्तेदारों के बार-बार समझाने के बावजूद एक माह से पूर्ति ने ठीक से खाना तक नहीं खाया।


25 जुलाई की ड्यू डेट होने के बावजूद पूर्ति की ननद रेखा उसे पहले ही वाहन बुकिंग कराकर श्रीनगर ले आई। सोमवार को पूर्ति ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। खुशी का माहौल तो है लेकिन इस नन्हें मेहमान के आने पर इनके पिता की कमी सब को खल रही है। खुशी के साथ उनकी आंखों में सुबोध को खोने का गम भी है।

सुरक्षित प्रसव के लिए हम वाहन बुकिंग करके पहले ही अपनी भाभी को श्रीनगर ले आए थे। मेरा भाई केदारनाथ में इस आपदा में चला गया। इसलिए उसके बच्चे तथा पत्नी को हम सुरक्षित चाहते थे।
- रेखा त्रिवेदी, केदारनाथ हादसे की चपेट में आए सुबोध बगवाड़ी की बहन

खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed