फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lonivi is not improved, police pits filling streets

लोनिवि को सुध नहीं, पुलिस भरवा रही सड़कों के गड्ढे

Wed, 02 Oct 2019 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Lonivi is not improved, police pits filling streets
सेलाकुई में गड्ढों का भरान कराती पुलिस। - फोटो : VIKAS NAGAR
सेलाकुई। लोनिवि की हीलाहवाली दून-पावंटा हाईवे पर सफर करने वाले लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रही है। मरम्मत के अभाव में दून-पांवटा हाईवे का कारीब 20 किमी हिस्सा पूरी तरह से बदहाल हो गया है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढें हादसों को दावत दे रहे हैं। आए दिन लोग इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बावजूद लोनिवि सड़क पर बने इन गड्ढों की कोई सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को सेलाकुई में सड़क पर बने इन गड्ढों में गिरकर तीन बाइक सवार घायल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जिसके बाद हादसों के लिहाज से संवेदनशील बने इन गड्ढों को पुलिस कर्मियों ने जेसीबी की मदद से मिट्टी भर कर पाट दिया। वहीं गड्ढों को पाटने के बाद लोगों की राह तो थोड़ी आसान हो गई है। लेकिन पूरी सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है। रात में सड़क पर चलने वाले लोगों को यह गड्ढे नजर नहीं आते। जिस कारण आए दिन सड़क पर हादसे हो रहे हैं। स्थानीय निवासी और भाजपा सहसपुर के मंडल महामंत्री शूरवीर सिंह चौहान, भगत सिंह राठौर, रहमान अली का कहना है कि शिकायत के बाद भी विभाग सड़क पर पैच वर्क नहीं करा रहा है। चौकी प्रभारी नरेंद्र पुरी ने कहा कि गड्ढों के कारण सड़क हादसों के लिहाज से बेहद संदेवनशील हो गई थी। जिस कारण मिट्टी डाल कर गड्ढों को पाट दिया गया है। सड़क पर पैच वर्क करने के लिए विभाग को पत्र लिखा जा रहा है। गड्ढे भरान कराने वालों में कॉस्टेबल महेंद्र, तेजपाल, मनोज शामिल रहे।
विज्ञापन

यहां भी गड्ढे में तब्दील हुई सड़क
विकासनगर। ढकरानी संपर्क मार्ग भी लंबे समय से मेंटीनेंस के अभाव में बदहाल पड़ा हुआ है। यहां पर सड़क में गड्ढें हैं या गड्ढों में सड़क यह पहचानना मुश्किल बना हुआ है। वॉर्ड-चार और पांच के पास सड़क की हालत बेहद दयनीय बनी हुई है। सपा के पूर्व महासचिव सावेज अली, रचना, सविता, मुस्कान, प्रवीन, कादिर हुसैन, साजिदा का कहना है कि सड़क मरम्मत की मांग पर कई बार विभागीय अधिकारियों से पत्राचार किया जा चुका है। बावजूद इसके समस्या का निस्तारण नहीं किया गया। लोगों ने शीघ्र सड़क की मरम्मत नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। लोनिवि देहरादून के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। बजट रिलिज होते ही सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed