{"_id":"5a6c4be74f1c1b8d268b68cf","slug":"long-traffic-jam-in-joshimath-auli-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोशीमठ-औली रोड पर 6 घंटे तक लगा रहा जाम, लोगों की फजीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोशीमठ-औली रोड पर 6 घंटे तक लगा रहा जाम, लोगों की फजीहत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 27 Jan 2018 03:23 PM IST
विज्ञापन
traffic jam
जोशीमठ-औली रोड पर शनिवार को लंबे जाम में लोग फंसे रहे। 6 घंटे से भी ज्यादा देर तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
जोशीमठ-औली रोड पर 4 किमी सड़क मार्ग पर पर्यटकों द्वारा अपने वाहन खड़े करने से जॉली मार्ग पर लंबा जाम लग गया। जाम खोलने के लिए पुलिस ने खूब मश्क्क्त की।
वहीं देवाल में 23 जनवरी को हुई बर्फबारी के कारण लोहाजंग-वाण मोटर मार्ग पर चार दिनों से बड़े वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी है। वहीं कुलिंग में दो बसें अभी भी फंसी हुई हैं।
क्षेत्र पंचायत प्रमुख उर्मिला बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य हीरा पहाड़ी, ग्राम प्रधान खीमी राम ने बताया कि 23 जनवरी की रात को लोहाजंग, कुलिंग वांण सहित ब्लॉक के कई गांवों में बर्फबारी हुई थी। इस कारण मोटर मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी है।
विज्ञापन
यहां पर टैक्सी चालक जान-जोखिम में डालकर वाहन चला रहे हैं। वहीं कुलिंग में दो बसें चार दिनों से फंसी हुई हैं। मार्ग खुले तो बसों को वहां से निकाला जाए। उन्होंने बताया कि लोनिवि के अधिकारियों से बर्फ हटाने की मांग कर चुके हैं लेकिन चार दिन बाद भी यहां से बर्फ नहीं हटाई गई। वहीं लोनिवि थराली के ईई विजय कुमार ने बताया कि जल्द विभागीय जेई को मौके पर भेजकर सड़क सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन