फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha elections CM will inaugurate and lay the foundation stone before the election code of conduct

Uttarakhand: चुनाव आचार संहिता से पहले लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे सीएम धामी, नई योजनाओं का ब्योरा तलब

Sat, 04 Nov 2023 04:46 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 04 Nov 2023 04:46 PM IST
सार

सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम ने योजनाओं के संबंध में सूचनाएं मांगे जाने की पुष्टि की है। मुख्यमंत्री की इस रणनीति को लोकसभा चुनाव से पूर्व सरकार और पार्टी के पक्ष में वातावरण बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Lok Sabha elections CM will inaugurate and lay the foundation stone before the election code of conduct
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरे प्रदेश में विकास योजनाओं के ताबड़तोड़ लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री व विभागीय मंत्री के अलावा क्षेत्रीय सांसद, विधायक भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

शासन ने सभी विभागों से ऐसी सभी योजनाओं की सूचना मांग ली है, जिनके लोकार्पण या शिलान्यास प्रस्तावित हैं। सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम ने योजनाओं के संबंध में सूचनाएं मांगे जाने की पुष्टि की है। मुख्यमंत्री की इस रणनीति को लोकसभा चुनाव से पूर्व सरकार और पार्टी के पक्ष में वातावरण बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन

सरकार की छोटे-छोटे आयोजन करने के बजाय बड़े और भव्य कार्यक्रम करने की योजना है। ये कार्यक्रम संसदीय क्षेत्र के स्तर पर कराए जाएंगे। सीएम की अध्यक्षता में होने वाले इन कार्यक्रमों में भीड़ जुटाने की भी तैयारी है। कार्यक्रमों में केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार होगा। कार्यक्रमों में ऐसी योजनाओं से लाभान्वित हुए लोगों को भी बुलाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विकास योजनाओं में बड़ी संख्या सीएम की घोषणाओं की

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, जिन विकास योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास होने हैं, उनमें बड़ी संख्या उन कार्यों की है, जिनकी मुख्यमंत्री ने घोषणा की है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इन घोषणाओं की लगातार समीक्षा कर रही हैं और उनका जोर तेजी से धरातल पर उतारने का है। शुक्रवार को भी उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणाओं को पूरा करने के संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। शासन का उन सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराने का है, जिनमें 80 फीसदी से अधिक काम हो चुका है।

दिसंबर के दूसरे पखवाड़े से सीएम कर सकते हैं दौरे

इस महीने के दूसरे पखवाड़े से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरे प्रदेश का धुआंधार दौरा कर सकते हैं। अभी सरकार पर वैश्विक निवेशक सम्मेलन का दबाव है। दिसंबर के पहले पखवाड़े में सरकार आयोजन से फारिग हो जाएगी। इसके बाद सीएम पूरी तरह से फील्ड में उतर जाएंगे।

ये भी पढ़ें...Bageshwar Dham: देहरादून परेड ग्राउंड में सजा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, उमड़ी भीड़, सीएम धामी भी पहुंचेंगे

अलग-अलग और छोटे-छोटे कार्यक्रम कराने के स्थान पर एक साथ बड़े कार्यक्रम कराए जाना स्वागतयोग्य कदम है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता को देखते हुए संगठन भी ये सुझाव दे चुका था। - महेंद्र भटट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed