फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Elections 2024 Youth of Uttarakhand are less inclined to vote than Himachal and Jammu Kashmir

Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड के युवाओं में वोटर बनने का रुझान हिमाचल व जम्मू कश्मीर से कम, देखें आंकड़े

Sun, 07 Apr 2024 02:55 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 07 Apr 2024 02:55 PM IST
सार

Lok Sabha Elections 2024 Uttarakhand: राज्य में 18 से 19 वर्ष के युवाओं की प्रोजेक्टेड पॉपुलेशन करीब चार लाख 10 हजार है। इस बार के लोकसभा चुनाव में इनमें से एक लाख 48 हजार ही नए वोटर बन पाए हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 Youth of Uttarakhand are less inclined to vote than Himachal and Jammu Kashmir
युवा वोटर - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

चुनाव में भले ही राजनीतिक दल युवाओं पर खास फोकस कर रहे हों लेकिन मतदाता बनने के प्रति युवा बेहद उदासीन हैं। हालात ये है कि राज्य के वर्तमान में 18 से 19 वर्ष की आयु के करीब चार लाख आठ हजार में से महज एक लाख 48 हजार युवाओं ने ही अपना वोट बनवाया है।

विज्ञापन


जनसंख्या विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो राज्य में 18 से 19 वर्ष के युवाओं की प्रोजेक्टेड पॉपुलेशन करीब चार लाख 10 हजार है। इस बार के लोकसभा चुनाव में इनमें से एक लाख 48 हजार ही नए वोटर बन पाए हैं। इस उम्र के बाकी युवाओं तक चुनाव आयोग नहीं पहुंच पाया। यह आंकड़ा करीब 36 प्रतिशत है। अन्य राज्यों से तुलना करें तो स्थिति और स्पष्ट होती है।
विज्ञापन


Election 2024: उत्तराखंड में घर से हो रहा बुजुर्गों का मतदान, 76 हजार वोटरों ने पोस्टल बैलेट किए डाउनलोड
विज्ञापन
विज्ञापन


तेलंगाना की प्रोजेक्टेड पॉपुलेशन के मुकाबले 67 फीसदी, जम्मू और कश्मीर के 62, हिमाचल प्रदेश के 60, राजस्थान के 55, छत्तीसगढ़ के 54, कर्नाटक के 53, मध्य प्रदेश के 53, पंजाब के 52, झारखंड व गुजरात के 51-51, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के 50-50 प्रतिशत नए वोटर बने हैं। 36 प्रतिशत के साथ उत्तराखंड इन सभी राज्यों से पीछे है। इस लिहाज से इसे चिंताजनक माना जा रहा है।

18 साल पूरे होने से पहले के वोट का फार्मूला भी नाकाम
चुनाव आयोग पिछले कई साल से उन युवाओं का पहले ही वोट बना रहा है, जिनकी आयु आने वाली निर्धारित तिथि तक 18 साल पूरी होगी। बावजूद इसके चुनाव आयोग को अभी तक कामयाबी नहीं मिल पा रही है। वहीं, कॉलेज, विवि के स्तर से 18 वर्ष आयु पूरी होने पर मतदाता बनने की योजना भी परवान नहीं चढ़ पाई है।

युवाओं की उदासीनता पर उठ रहे सवाल
मतदाता बनने के प्रति युवाओं की उदासीनता पर सवाल उठ रहे हैं। उत्तराखंड में इतना कम आंकड़ा होने के पीछे पढ़ाई या काम के सिलसिले में राज्य से बाहर पलायन करने को भी वजह माना जा रहा है। वहीं, ये भी माना जा रहा है कि युवाओं में पहली बार मतदाता बनने को लेकर उत्साह नहीं है। चुनाव आयोग भी उन्हें रिझाने की कोशिशें नाकाम सी नजर आ रही है।

राजनीतिक दलों का पूरा फोकस
राजनीतिक दलों का लोकसभा चुनाव में पूरा फोकस युवाओं पर है। कांग्रेस ने जहां युवाओं के लिए पांच गारंटी दी है तो वहीं भाजपा भी युवाओं के भविष्य व पूर्व की योजनाओं को लेकर चुनाव मैदान में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed