{"_id":"661ff65d24fd1bb5a309cfe1","slug":"lok-sabha-elections-2024-uttarakhand-election-campaign-has-stopped-bjp-supporters-will-go-door-to-door-now-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Elections 2024: चुनाव प्रचार थमा...अब घर-घर होगी नमस्ते, भाजपा समर्थकों को मोर्चा संभालने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Elections 2024: चुनाव प्रचार थमा...अब घर-घर होगी नमस्ते, भाजपा समर्थकों को मोर्चा संभालने के निर्देश
Wed, 17 Apr 2024 09:53 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 17 Apr 2024 09:53 PM IST
सार
Lok Sabha Elections 2024 Uttarakhand: सभी पदाधिकारियों को आज ही अपने-अपने गृह बूथों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। पोलिंग एजेंटों को बस्ते प्राप्त हो गए हैं।
विज्ञापन
सीएम धामी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमने के साथ अब सभी उम्मीदवारों के समर्थक घर-घर जाकर मतदाताओं से मतदान की अपील करने में जुट गए हैं। चुनाव में उतरने से पहले ही बूथ प्रबंधन में जुटी भाजपा ने अपने सभी एजेंटों को बस्ते पहुंचा दिए हैं।
विज्ञापन
पार्टी ने प्रदेश के 11,729 बूथों पर 23,458 पोलिंग एजेंट तैनात किए हैं। पार्टी ने बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक के सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने गृह बूथों पर मोर्चा संभाल लें। इन सभी पार्टी और मोर्चों के पदाधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ पर अधिक से अधिक मतदान कराने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के मुताबिक, सभी पदाधिकारियों को आज ही अपने-अपने गृह बूथों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। पोलिंग एजेंटों को बस्ते प्राप्त हो गए हैं। इनमें उनके लिए मतदाता सूची और मतदाता पर्चियां मुहैया कराई गई हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को ताकीद किया गया कि वे अपने आसपास के इलाकों में अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करें। साथ ही घर-घर, द्वार-द्वार जाकर पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील करें।
विज्ञापन
Elections 2024: उत्तराखंड के 283 बूथों पर नहीं है मोबाइल नेटवर्क, रेडियो सेट और सेटेलाइट फोन से होगा काम
प्रचार थमते ही घर-घर पहुंचे कार्यकर्ता
बुधवार शाम को प्रचार थमने के साथ ही राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता अपने-अपने दलों के प्रत्याशी के समर्थन में घर-घर, द्वार-द्वार दस्तक देने में जुट गए हैं। मतदाताओं से हाथ जोड़ समर्थन की अपील की जा रही है। घर-घर वोट की अपील करने के लिए प्रत्याशियों के पास अब बृहस्पतिवार तक का दिन शेष है।