फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Elections 2024 Uttarakhand BJP 55 contenders for five Lok sabha seats

Lok Sabha Election: उत्तराखंड भाजपा में पांच लोस सीटों पर 55 दावेदार, कई मंत्री समेत कई नेता टिकट की दौड़ में

Tue, 27 Feb 2024 11:32 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 27 Feb 2024 11:32 PM IST
सार

बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, चुनाव संचालन समिति में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के साथ प्रदेश चुनाव समिति के सदस्यों, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों के नामों पर विस्तार से चर्चा की।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 Uttarakhand BJP 55 contenders for five Lok sabha seats
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों के लिए भाजपा के 55 नेताओं ने खम ठोकी है। चुनाव संचालन समिति की बैठक में इन नामों का पैनल तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजने का निर्णय हुआ। इनमें धामी सरकार के कुछ मंत्री, पार्टी के विधायक, पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद शामिल हैं। पार्टी मुख्यालय में हुई चुनाव संचालन समिति की बैठक में उन सभी नामों पर विचार हुआ जो प्रदेश नेतृत्व को प्राप्त हुए और पर्यवेक्षकों ने सौंपे। सूत्रों के मुताबिक, 29 फरवरी को केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक है, जिसमें उत्तराखंड की पांच में से दो सीटों पर प्रत्याशी घोषित हो सकते हैं।

विज्ञापन


बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, चुनाव संचालन समिति में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के साथ प्रदेश चुनाव समिति के सदस्यों, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों के नामों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान सभी लोकसभा सीटों पर संभावित उम्मीदवारों को लेकर भेजे गए पार्टी पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जिसमें स्थानीय कार्यकर्ताओं की राय, सामाजिक संतुलन और रणनीतिक दृष्टि से विचार विमर्श कर केंद्र को भेजे जाने वाले नामों को फाइनल किया गया।
विज्ञापन


Uttarakhand: सीएम धामी ने बजट को बताया संतुलित और विकासोन्मुखी, कहा- पीएम के बताए चार स्तंभों को समर्पित
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोकसभा सीटों के लिए न्यूनतम पांच और अधिकतम नौ नामों के पैनल को अंतिम रूप दिया गया। इस तरह राज्य की पांचों सीटों पर कुल 55 नामों को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शीघ्र ही पार्टी की केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड इन नामों पर विचार कर लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा करेगा।
बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष राज्यसभा सांसद, नरेश बंसल राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, अजय टम्टा, कल्पना सैनी, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार समेत कई सदस्य शामिल हुए।

किस सीट पर कौन प्रमुख दावेदार

गढ़वाल लोस सीट : मौजूदा सांसद तीरथ सिंह रावत के अलावा अनिल बलूनी, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, दीप्ति रावत, आशा नौटियाल, अजेंद्र अजय के नाम प्रमुख हैं।
टिहरी लोस सीटः इस सीट पर महारानी राज्य लक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, पार्टी विधायक मुन्ना सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, ज्योति प्रसाद गैरौला, कुलदीप कुमार, नेहा जोशी, ऋषिराज डबराल, कुंवर जपेंद्र,लाखी राम जोशी, मनवीर चौहान, रविंद्र जुगरान के नाम शामिल हैं।
हरिद्वार लोस सीटः सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के अलावा त्रिवेंद्र सिंह रावत, मदन कौशिक, स्वामी यतीश्वरानंद, संजय गुप्ता, श्यामवीर सिंह सौनी, किरण, यतींद्रानंद गिरी समेत कई और नाम शामिल हैं।
नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोस सीटः सांसद अजय भट्ट, राजेश शुक्ला, अरविंद पांडेय, बलराज पासी, राजेंद्र बिष्ट, दीप कोश्यारी, दान सिंह रावत समेत कुछ और नाम शामिल हैं
पिथौरागढ़-अल्मोड़ाः सांसद अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, गोपाल राम टम्टा, मीना गंगोला, फकीर राम, समीर आर्य, सज्जन लाल टम्टा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed