फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Elections 2024 Joint teams of police-excise will stop illegal liquor smuggling in Uttarakhand

Lok Sabha Elections: उत्तराखंड में अवैध शराब तस्करी रोकेंगी पुलिस-आबकारी की संयुक्त टीमें, सीएस ने दिए निर्देश

Tue, 20 Feb 2024 11:21 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 20 Feb 2024 11:21 PM IST
सार

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी 11,729 मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, बिजली, फर्नीचर समेत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 Joint teams of police-excise will stop illegal liquor smuggling in Uttarakhand
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव में अवैध शराब तस्करी रोकने के लिए पुलिस और आबकारी की संयुक्त टीमें काम करेंगी। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा के दौरान ये निर्देश दिए।

विज्ञापन


बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी 11,729 मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, बिजली, फर्नीचर समेत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों के लिए एक एयर एंबुलेंस, कैशलेस उपचार समेत सभी सुविधाओं के साथ सभी कर्मियों की हेल्थ स्क्रीनिंग कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


आबकारी विभाग को विशेषरूप से निर्देश देते हुए उन्होंने अवैध शराब की जमाखोरी व तस्करी को पूरी तरह रोकने के लिए पुलिस-आबकारी विभाग का संयुक्त ऑपरेशन चलाने, शराब की उत्पादन इकाइयों, गोदामों व लाइसेंस वाली दुकानों की सीसीटीवी निगरानी करने, अंतरराज्यीय सीमाओं पर चेक पोस्ट व कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Budget 2024: देहरादून में 26 से एक मार्च तक चलेगा बजट सत्र, पहले दिन होगा राज्यपाल का अभिभाषण

उन्होंने सभी चेक पोस्ट की भी सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित करवाने को कहा। उन्होंने सभी विभागों को अपने विभाग में राज्य स्तर, जिला स्तर तथा ब्लॉक स्तर पर निर्वाचन नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने सभी सरकारी कार्मिकों, निर्वाचन की ड्यूटी में लगे कार्मिकों, पुलिस कर्मियों को पोस्टल बैलेट या ईडीसी से मतदान हेतु प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।


बैठक में बताया गया, राज्य में कुल 1,89,000 सरकारी कार्मिक, 5700 होमगार्ड्स, 9487 पीआरडी कर्मी तथा लगभग 25,000 उपनल कार्मिकों को मिलाकर कुल 2,29,187 मतदाता हैं। यदि शतप्रतिशत कार्मिक अपने मतदान का प्रयोग करते हैं, तो मतदान प्रतिशत में 2.78 प्रतिशत की वृद्धि होगी। मुख्य सचिव ने सभी विभागों एवं कार्यालयों को शत प्रतिशत कार्मिकों को मतदान की शपथ दिलाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने सचिव सैनिक कल्याण को सभी जिलों में सर्विस वोटर्स की लिस्ट अपडेट करने व सर्विस वोटर्स का शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने को भी कहा। बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, एल फैनई, एडीजी एपी अंशुमान, मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed