फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha elections 2024 Haridwar seat Nishank BJP Race begins for ticket politics Uttarakhand news in hindi

Lok Sabha Elections: निशंक के किले में टिकट के दावेदारों की हलचल, इन नेताओं के दौरों से अटकलों ने पकड़ा जोर

Mon, 22 May 2023 12:26 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 22 May 2023 12:26 PM IST
सार

लोकसभा सीटों पर दिग्गजों की सक्रियता और संभावित दावेदारी को लेकर अमर उजाला ने पड़ताल की। सांसद होने के नाते डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक हरिद्वार लोकसभा सीट पर टिकट के स्वाभाविक दावेदार माने जा रहे हैं। पार्टी के विश्वसनीय सूत्रों का मानना है कि हरिद्वार में पार्टी फिर से निशंक पर ही दांव लगाएगी।

विज्ञापन
Lok Sabha elections 2024 Haridwar seat Nishank BJP Race begins for ticket politics Uttarakhand news in hindi
रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : ट्विटर

विस्तार

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सियासी दलों के साथ ही टिकट के दावेदारों की दौड़ शुरू हो गई है। दावेदारी के मामले में कांग्रेस की तुलना में भाजपा में बेशक उतनी स्वच्छंदता नहीं दिख रही, लेकिन निशंक के किले में उनके खुद के अनायास सियासी दौरों और कार्यक्रमों को लेकर एक मायना दावेदारी का भी निकाला जा रहा है।

विज्ञापन


अमर उजाला ने लोकसभा सीटों पर दिग्गजों की सक्रियता और संभावित दावेदारी को लेकर पड़ताल की। पेश है हरिद्वार लोकसभा सीट पर सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के भीतर टिकट की जोड़तोड़ को लेकर एक रिपोर्ट।

विज्ञापन

भाजपा में निशंक माने जा रहे स्वाभाविक दावेदार

सांसद होने के नाते डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक हरिद्वार लोकसभा सीट पर टिकट के स्वाभाविक दावेदार माने जा रहे हैं। पार्टी के विश्वसनीय सूत्रों का मानना है कि हरिद्वार में पार्टी फिर से निशंक पर ही दांव लगाएगी। निशंक की सक्रियता से भी इस संभावना को समझा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कुछ महीनों में उन्होंने चुनाव क्षेत्र के कई नेताओं और जनप्रतिनिधियों को पार्टी में शामिल कराकर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की। लेकिन पार्टी के भीतर एक वर्ग ऐसा है, जो प्रयोगधर्मी केंद्रीय नेतृत्व के स्तर से कुछ भी नया होने की संभावना से इंकार नहीं कर रहा। ऐसे में सवाल यह है कि निशंक से इतर किन चेहरों की संभावना है?

दिग्गजों की सक्रियता के मायने

हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के तीन प्रमुख नेताओं के सियासी दौरे इन दिनों चर्चा में हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम नया जुड़ा है। रावत पिछले दिनों हरिद्वार लोस क्षेत्र के दौरे पर थे। उस दौरे के बाद सियासी हलकों में उनके हरिद्वार सीट से चुनाव लड़ने की संभावना की अटकलों ने जोर पकड़ा है। हालांकि, राजनीतिक जानकार त्रिवेंद्र के पौड़ी गढ़वाल लोस सीट पर चुनाव लड़ने की ज्यादा संभावनाएं जताते हैं।

दूसरा नाम पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का है, जिनके नाम की चर्चा 2019 लोस चुनाव में भी रही है। तीसरा नंबर लोस क्षेत्र में सक्रिय रहे नरेश बंसल की है, जो खुद राज्यसभा सांसद हैं। लेकिन पार्टी दावेदार के कद और पद के हिसाब से ही नहीं बल्कि क्षेत्रीय व जातीय समीकरणों के आधार पर ही उम्मीदवार का चयन करती है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सभी निकायों में 24 को चलेगा विशेष सफाई अभियान, निदेशालय को भेजनी होंगी अभियान की तस्वीरें

हरिद्वार लोकसभा से डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक सांसद हैं। वहां चुनाव जिताने की जिम्मेदारी पार्टी के साथ डॉ. निशंक की है। डॉ. निशंक लोकप्रिय सांसद हैं और लगातार दो चुनाव जीते हैं। चुनाव क्षेत्र में उन्होंने कई विकास कार्य कराए हैं। अभी चुनाव दूर हैं इसलिए टिकटों की दावेदारी से जुड़े प्रश्नों की अभी प्रासंगकिता नहीं है। - महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

हरिद्वार लोकसभा सीट
कुछ ऐसा है लोकसभा का क्षेत्र का स्वरूपइस लोकसभा सीट का ज्यादातर क्षेत्र अपने नाम के अनुरूप हरिद्वार जिले से जुड़ा है, लेकिन तीन विधानसभा क्षेत्र ऐसे भी हैं, जो कि देहरादून जिले के अंतर्गत आते हैं। हरिद्वार जिले के अंतर्गत हरिद्वार, रानीपुर, हरिद्वार ग्रामीण, ज्वालापुर, पिरान कलियर, रुड़की, भगवानपुर, झबरेड़ा, मंगलौर, खानपुर और लक्सर विधानसभा क्षेत्र पूरी तरह से इस लोकसभा सीट का अंग है। देहरादून जिले की धर्मपुर, डोईवाला और ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार लोकसभा सीट का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed