फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Elections 2024 BSP will declare candidates for all five Lok Sabha seats in Uttarakhand this week

Lok Sabha Elections 2024: उत्तराखंड में बसपा इसी हफ्ते घोषित करेगी पांचों लोस सीटों पर प्रत्याशी

Tue, 05 Mar 2024 11:37 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 05 Mar 2024 11:37 PM IST
सार

2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा का वोट शेयर 4.5 प्रतिशत था। उस चुनाव में 78 लाख 56 हजार 318 में से 47 लाख 91 हजार 979 वोट पड़े थे, जिनमें से दो लाख 16 हजार 755 वोट बसपा को मिले थे।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 BSP will declare candidates for all five Lok Sabha seats in Uttarakhand this week
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी में जुटी बहुजन समाज पार्टी इसी सप्ताह अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। पांचों लोस के साथ ही मंगलौर विधानसभा उप चुनाव के लिए भी प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। हालांकि, बसपा चुनाव की तैयारी में पहले से ही जुटी हुई है।

विज्ञापन


2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा का वोट शेयर 4.5 प्रतिशत था। उस चुनाव में 78 लाख 56 हजार 318 में से 47 लाख 91 हजार 979 वोट पड़े थे, जिनमें से दो लाख 16 हजार 755 वोट बसपा को मिले थे। हरिद्वार लोकसभा सीट पर पार्टी के प्रत्याशी डॉ. अंतरिक्ष सैनी को सर्वाधिक 1,73,528 मत मिले थे।
विज्ञापन


Dehradun: भाजपा विधायक जीना पर बदसलूकी का आरोप, नगर निगम कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान, पढ़ें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. सैनी इस सीट पर तीसरे स्थान पर रहे थे। टिहरी लोकसभा में पार्टी प्रत्याशी सत्यपाल 4,582 वोटों के साथ चौथे स्थान पर, नैनीताल सीट पर पार्टी प्रत्याशी नवनीत अग्रवाल 28,455 वोटों के साथ तीसरे और अल्मोड़ा में पार्टी प्रत्याशी सुंदर धोनी 10,190 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। पार्टी अध्यक्ष चौधरी शीशपाल का कहना है कि इस बार पूरे जोर-शोर से संगठन ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी की है। बताया, उनकी पार्टी इस बार निश्चिततौर पर जीत की ओर अग्रसर है। इसके लिए बसपा सुप्रीमो इसी सप्ताह सभी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed