फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha Elections 2019 rahul gandhi public meeting again in uttarakhand

उत्तराखंड के दौरे पर फिर आएंगे राहुल गांधी, इस दिन हल्द्वानी, अल्मोड़ा और पौड़ी में करेंगे जनसभा

Tue, 26 Mar 2019 03:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 26 Mar 2019 03:14 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha Elections 2019 rahul gandhi public meeting again in uttarakhand
फाइल फोटो - फोटो : ani

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन के साथ ही अब चुनाव में स्टार वार की तैयारी शुरू हो गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी छह अप्रैल को उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे और तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को भी चुनावी प्रचार में उतार जा सकता है।

विज्ञापन


राहुल गांधी छह अप्रैल को अल्मोड़ा, पौड़ी और हल्द्वानी में जनसभा को संबोधित करेंगे। जबकि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की भी आठ या नौ अप्रैल को तराई में जनसभा कराई जा सकती है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी की जनसभा कराने पर भी विचार चल रहा है।

विज्ञापन

प्रियंका से मांगा जा रहा समय

प्रियंका को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है, ऐसे में उनसे संपर्क कर कार्यक्रम मांगा जा रहा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता खजान पांडे ने बताया कि राहुल गांधी का कार्यक्रम तय है। हल्द्वानी या तराई में जनसभा कराने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से प्रत्याशी हरीश रावत ही निर्णय करेंगे।

उन्होंने बताया कि हल्द्वानी में राहुल गांधी की जनसभा होने की अधिक संभावना है। जबकि पूर्व पीएम की जनसभा पंतनगर, रुद्रपुर या बाजपुर में कराई जा सकती है। साथ ही प्रियंका गांधी की जनसभा कराने के लिए उनसे समय मांगा जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से तीनों नेताओं की जनसभा कराने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed