फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha elections 2019 rahul gandhi and mayawati rally in uttarahand schedule

उत्तराखंड में शनिवार को गरजेंगे राहुल गांधी और मायावती, यहां पढ़ें कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

Fri, 05 Apr 2019 11:03 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 05 Apr 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 rahul gandhi and mayawati rally in uttarahand schedule
राहुल गांधी/मायावती - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव का प्रचार अंतिम दौर में पहुंचते ही सभी प्रमुख दलों के प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के स्टार प्रचारकों के दम पर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन


शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी हरिद्वार, अल्मोड़ा और श्रीनगर में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती रुड़की और रुद्रपुर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन


शनिवार को राहुल गांधी श्रीनगर के जीआईएंडटीआई मैदान में 12 बजे से 1 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे दो बजे अल्मोड़ा और चार बजे हरिद्वार के पंतद्वीप पार्किंग मैदान में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी हरिद्वार के  जिला और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जनसभा स्थल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। जनसभा स्थल को एसपीजी, अर्द्धसैनिक बलों और पंजाब पुलिस के जवानों के हवाले कर दिया गया है। 

दूसरी तरफ रुड़की में हाईवे पर रुड़की और मंगलौर के बीच दोपहर में 12 बजे बसपा सुप्रीमो मायावती चुनावी जनसभा संबोधित करेंगी। इसके बाद वें दोपहर डेढ़ बजे रुद्रपुर पहुंचेंगी। पुलिस प्रशासन ने यहां भी सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। रैली को सकुशल निपटाने के लिए पुलिस अधिकारियों ने जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। 

मायावती की रैली पर भाजपा और कांग्रेस दोनों की हैं निगाहें। वहीं, शर्मिष्ठा मुखर्जी भी शनिवार को सितारगंज, दिनेशपुर और किच्छा में कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत के समर्थन में सभाएं करेंगी। वहीं, कैप्टन अमरिंदर सिंह भी आठ अप्रैल को हरीश रावत के समर्थन में रुद्रपुर और बाजपुर में सभाएं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed