फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha elections 2019 Notification issued in uttarakhand

उत्तराखंड: निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना, 11235 पोलिंग बूथ पर सुबह सात बजे शुरू होगा मतदान

Mon, 18 Mar 2019 07:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 18 Mar 2019 07:32 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 Notification issued in uttarakhand

निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। पहले चरण में प्रदेश की पांचों सीटों पर 11 अप्रैल को चुनाव होंगे। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार प्रदेश में चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गईं।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने 10 मार्च को लोकसभा चुनाव की घोषणा की थी। सोमवार को आयोग ने चुनाव कार्यक्रमों की अधिसूचना भी जारी कर दी है।
विज्ञापन


प्रदेश की पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, अल्मोड़ा और नैनीताल लोकसभा सीट के लिए 11 अप्रैल को मतदान होगा। आयोग की अधिसूचना के अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी और शाम पांच बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांचों सीटों के लिए कुल 11 हजार 235 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। सोमवार से नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। 25 मार्च नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम दिन निर्धारित है। 26 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 28 मार्च को नामांकन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवार नाम वापसी ले सकते हैं। मतगणना 23 मई को की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed